{"_id":"61b4f5f0c5e59068eb124299","slug":"voting-for-the-post-of-manager-in-baseda-khurd-dhampur-news-mrt5686386200","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसेड़ा खुर्द में प्रबंधक पद को लेकर मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसेड़ा खुर्द में प्रबंधक पद को लेकर मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसेड़ा खुर्द में प्रबंधक पद के लिए वोट पड़े
धामपुर। डीआईओएस के आदेश पर शनिवार को गांव बसेड़ा खुर्द स्थित जनता इंटर कालेज में प्रबंधकीय कार्यकारिणी के चयन को लेकर मतदान हुआ।
मतदान पांच पदों प्रबंधक, उप प्रबंधक, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष व सात सदस्यों को लेकर होना था। लेकिन इनमें उप प्रबंधक राजवीर शर्मा, उपाध्यक्ष करन सिंह, कोषाध्यक्ष कीर्ति कुमार और सातों सदस्यों का एकल परचा जमा होने के कारण इन सभी को निर्विरोध घोषित किया गया। केवल प्रबंधक पद को लेकर वीरेंद्र कुमार और सुरेंद्र सिंह के बीच हुए मतदान में सुरेंद्र सिंह ने वीरेंद्र कुमार को 89 मतों से पराजित कर प्रबंधक पद पर कब्जा जमाया।
गांव बसेड़ा खुर्द स्थित जनता इंटर कालेज की पांच वर्षीय प्रबंध कार्यकारिणी को लेकर लेकर शनिवार को मतदान हुआ। पर्यवेक्षक शरत कुमार, पीठासीन अधिकारी डा. होरी सिंह व मतदान अधिकारी सुजीव चौहान ने बताया कि मतदान पांच पदों और सात सदस्य पद को लेकर होना था। इनमें से अध्यक्ष पद के लिए गीता देवी, उपाध्यक्ष करन सिंह, उप प्रबंधक राजवीर शर्मा, कोषाध्यक्ष कीर्ति कुमार व सात सदस्यों में सुधीर कुमार शर्मा, रवि कुमार, हरिबाबू सिंह, विरेंद्र कुमार, हिरदेश कुमार, भीम सिंह व अतर सिंह को एकल परचा आने के कारण निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। केवल प्रबंधक पद को लेकर मतदान हुआ।
मतदान वीरेंद्र कुमार और सुरेंद्र सिंह के बीच हुआ। कालेज की प्रबंधकीय कार्यकारिणी में कुल 235 मतदाता शामिल हुए। इनमें से केवल 121 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। इनमें से 14 वोट वीरेंद्र कुमार को मिले। जबकि 105 वोट सुरेंद्र सिंह ने हासिल किए। सुरेंद्र सिंह ने 89 वोटों से वीरेंद्र सिंह को प्रबंधक पद पर पराजित कर दिया। दो वोट निरस्त हुए हैं। बताया गया कि मतदान सुबह के दस बजे से लेकर चार बजे तक हुआ और इसके बाद मतगणना कर परिणामों को घोषित कर दिया गया।