{"_id":"62094e2fdbd3dc3ca626eb84","slug":"voters-will-cast-their-vote-by-walking-on-the-carpet-in-the-model-booth-bijnor-news-mrt5768742105","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल बूथ में कारपेट पर चलकर वोट डालेंगे मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल बूथ में कारपेट पर चलकर वोट डालेंगे मतदाता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉडल बूथ में कारपेट पर चलकर वोट डालेंगे मतदाता
बिजनौर। मतदान केंद्र में बूथ के कमरे में कालीन और गेट से कमरे तक कारपेट। दरवाजों पर लगे गुब्बारे, कुछ ऐसा ही नजारा मॉडल बूथों का है। दरअसल मतदाताओं को मतदान के लिए रिझाने को ऐसा किया है। जिससे बूथ की सजावट देखकर ही मतदाता खिंचे चलें आएं। मॉडल के साथ साथ महिला यानि पिंक बूथों को सजाया गया है।
आवास विकास के पास कांशीराम कॉलोनी के प्राथमिक विद्यालय में बने मतदान केंद्र पर रविवार को नजारा मनमोहक रहा। मतदान केंद्र के दरवाजे पर ही गुब्बारे लगाए गए हैं। गेट से अंदर दाखिल हुए तो बूथ तक पहुंचने के लिए कारपेट बिछा दी गई। कमरो में भी कालीन बिछी दिखाई दी। इसके अलावा सजावट को कोई कसर नहीं छोड़ी गई। जिले में आठ मॉडल बूथ और नौ महिला बूथ बनाए गए हैं। जिन्हें खूबसूरती के साथ सजाया गया। जिनका नजारा देखते ही बन रहा है। इनमें सेल्फी लेने के लिए सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं।
11 घंटे तक होगा मतदान
इस बार मतदान के समय में एक घंटा का इजाफा किया गया है। अबकी बार सुबह सात बजे से मतदान शुरु होगा जोकि शाम छह बजे तक चलेगा। पिछले चुनावों में सिर्फ दस घंटे तक ही मतदान होता था। कोविड गाइड लाइन का पालन कराने के फेर में यह समय बढ़ा है।