{"_id":"5cb8b9f5bdec22144c194566","slug":"voters-decide-to-stop-at-evm-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाताओं का फैसला ईवीएम में बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाताओं का फैसला ईवीएम में बंद
Thu, 18 Apr 2019 11:25 PM IST
Deepak Sharma
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
Published by: Deepak Sharma
Updated Thu, 18 Apr 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
नगीना में हिंदू इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर मतदान करने के लिए लगी महिलाओं की लंबी लाइन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में नगीना लोकसभा सीट के मतदाताओं ने एक बार फिर से मतदान के प्रति उत्साह दिखाया है। 2009 में पहली बार बनी नगीना सीट पर लगातार तीसरी बार मतदान प्रतिशत बढ़ा है। नगीना सीट पर रिकॉर्ड 63.53 प्रतिशत मतदान हुआ। वोटरों ने मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और लोकतंत्र का पर्व दिल खोलकर मनाया।
नगीना लोकसभा केंद्र के बूथों ।पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी लाइन लगी हुई थी। मतदान केेंद्रों पर मतदाता अपने परिजनों के साथ वोट डालने आए। सुबह करीब 11 बजे तक मतदान केंद्रों पर लाइन लगी रही। दोपहर के समय भी मतदान केंद्रों पर मतदाता वोट डालने के लिए पहुंचते रहे। शाम को फिर से मतदाताओं ने उत्साह दिखाया। शाम के समय एक बार फिर से मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लाइन लगी दिखी। 2009 में नगीना सीट पर पहली बार मतदान हुआ था। 2009 में 53.78 प्रतिशत वोट पड़े थे। 2014 में मतदान में नगीना सीट पर बंपर वोटिंग हुई और 2009 का मतदान प्रतिशत बहुत पीछे छूट गया। 2014 में नगीना लोकसभा सीट पर 63.27 प्रतिशत मतदान हुआ था।
2019 के लोकसभा चुनाव में पिछले वोटिंग रिकॉर्ड में और थोड़ा सुधार हुआ है। बृहस्पतिवार को भी मतदान केंद्रों पर वोटों की झमाझम बारिश हुई। बृहस्पतिवार को 63.53 प्रतिशत मतदान हुआ। पिछले चुनाव के मुकाबले बृहस्पतिवार को .26 प्रतिशत मतदान ज्यादा हुआ। हालांकि मतदान की वास्तविक प्रतिशत के बारे में शुक्रवार को स्थिति स्पष्ट होगी। बंपर वोटिंग से प्रत्याशियों के चेहरे भी खिले हुए हैं।
विज्ञापन
नेताओं ने भी अपने बूथों पर डाले वोट
बिजनौर में भाजपा नेता सीपी सिंह ने अपने पैतृक गांव आलमपुरी में पत्नी के साथ वोट डाला। रालोद के पूर्व सांसद मुंशीराम पाल ने नगीना में तथा कांग्रेस प्रत्याशी ओमवती ने भी नगीना में अपने बूथ पर मतदान किया। पूर्व सांसद यशवीर सिंह ने अपनी पत्नी के साथ स्योहारा के गांव महमूदपुर में मतदान किया। भाजपा सांसद और बिजनौर सीट से प्रत्याशी भारतेंद्र सिंह ने अपनी मां अंजलि देवेंद्र के साथ नजीबाबाद के साहनपुर में मतदान किया। बसपा प्रत्याशी गिरीशचंद, भाजपा प्रत्याशी डॉ. यशवंत सिंह के वोट नगीना लोकसभा क्षेत्र में नहीं हैं। ये दोनों वोट नहीं डाल पाए। बसपा के पूर्व विधायक मोहम्मद गाजी ने अपनी चेयरपर्सन पत्नी शबनम नाज के साथ शेरकोट में मतदान किया। सपा विधायक मनोज पारस ने अपनी पत्नी, मां व अन्य परिजनों के साथ नगीना के हिंदू इंटर कॉलेज में मतदान किया। भाजपा विधायक अशोक राणा ने स्योहारा क्षेत्र में अपने बूथ पर मतदान किया।
नगीना लोकसभा सीट पर मतदान का प्रतिशत
विधानसभा 9 बजे 11 बजे 03 बजे 05 बजे 06 बजे कुल मतदान
नजीबाबाद 11 25 35 51 57 56.25
नगीना 9.5 21.5 39.20 50.20 56.6 59.83
धामपुर 10.60 23.33 40.17 53.50 61 64.07
नहटौर 15 25.83 39.83 52.83 58.9 64.86
नूरपुर 9.5 23.25 38.75 50.13 56.5 63.62
कुल 11.12 23.78 38.59 51.53 58 63.53