{"_id":"61e86825d815a678be03caa6","slug":"voter-id-being-sent-to-new-voters-by-speed-post-bijnor-news-mrt5740097157","type":"story","status":"publish","title_hn":"धामपुर विधान सभा क्षेत्र में 12 हजार बने नए मतदाता, स्पीड पोस्ट से भेजी जा रही है वोटर आईडी और वोटर गाइड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धामपुर विधान सभा क्षेत्र में 12 हजार बने नए मतदाता, स्पीड पोस्ट से भेजी जा रही है वोटर आईडी और वोटर गाइड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए मतदाताओं को स्पीड पोस्ट से भेजी जा रही वोटर आईडी
धामपुर। धामपुर विधानसभा क्षेत्र में इस बार करीब 12000 नए मतदाता बढ़े हैं। कुल मतदाताओं की संख्या तीन लाख एक हजार 429 हो गई है। इनमें से 160144 पुरूष मतदाता है और 141262 महिला मतदाता हैं।
नए मतदाताओं को राजस्व विभाग की ओर से स्पीड पोस्ट के माध्यम से वोटर आईडी और वोटर गाइड लेटर भेजा जा रहा है। इसमें मताधिकार के प्रयोग सहित अन्य जानकारियां दी गई हैं। इस विधानसभा में 2577 दिव्यांग और 3914 मतदाता 80 साल की आयु से ऊपर के हैं। इन्हें घर पर मत का प्रयोग कराने के लिए फार्म 12-डी भरवाए जा रहे हैं।
एसडीएम विजयवर्धन तोमर ने बताया कि बीएलओ को फार्म 12-डी दिए गए हैं। अभी तक केवल 400 लोगों ने घर पर वोट के लिए फार्म भरकर जमा कराए हैं। अन्य ने बूथों पर ही मतदान की इच्छा जताई है। उन्होंने बताया कि 21 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है। शनिवार, रविवार को अवकाश एवं 26 को गणतंत्र दिवस होने के कारण इन तीन दिनों में नामांकन नहीं होगा। 28 जनवरी नामांकन करने की आखिरी तिथि है।
विज्ञापन
एसडीएम ने बताया कि धामपुर तहसील में शामिल नहटौर विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या करीब तीन लाख दो हजार 635 है। इनमें से 160429 पुरूष मतदाता और 142198 महिला मतदात शामिल है।