{"_id":"622645d2e171f62db46418d0","slug":"vote-counting-process-explained-to-candidate-representatives-nazibabad-news-mrt579616968","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना प्रक्रिया की प्रत्याशी प्रतिनिधियों को दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना प्रक्रिया की प्रत्याशी प्रतिनिधियों को दी जानकारी
विज्ञापन
नजीबाबाद में मतगणना प्रक्रिया के संबंध में प्रत्याशी प्रतिनिधियों को जानकारी देते निर्वाचन अध?
- फोटो : NAZIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रत्याशी प्रतिनिधियों को मतगणना प्रक्रिया समझाई
नजीबाबाद। विधानसभा चुनाव के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रत्याशी प्रतिनिधियों को मतगणना प्रक्रिया की जानकारी दी गई। प्रत्याशियों और एजेंटों को समय से मतगणना स्थल पहुंचने के लिए कहा गया।
निर्वाचन अधिकारी, एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने तहसीलदार गोपेश तिवारी की उपस्थिति में विधानसभा क्षेत्र नजीबाबाद के प्रत्याशी प्रतिनिधियों को मतगणना के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम ने समस्त पोस्टर बैलेट की मतगणना सुबह आठ बजे और उसके बाद सुबह 8:30 बजे से ईवीएम की मतगणना होगी। पोस्टल बैलेट और ईवीएम मतगणना के पश्चात रेंडम रूप से पांच बूथों के वीवी पैट की पर्चियों की मतगणना की जाएगी।
विधानसभा क्षेत्र नजीबाबाद की 14 टेबल पर मतगणना होगी। आरओ ने समस्त टेबिलों पर प्रत्याशी एजेंटों के निर्धारित समय पर पहचान पत्रों के साथ पहुंचने के निर्देश दिए। निर्वाचन अधिकारी/एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने कहा कि मतगणना के उपरांत समस्त मतगणना पत्रों पर हस्ताक्षर होने तक प्रत्याशियों और एजेंटों को मतगणना स्थल पर ही रुकना है।
विज्ञापन
मतगणना प्रक्रिया की जानकारी की बैठक में भाजपा प्रत्याशी प्रतिनिधि संजय त्यागी, बलराज सिंह, गौतम सिंह, सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी की ओर से नितिन कश्यप, नईम मकरानी, अनवर खां मंसूब, बसपा प्रत्याशी की ओर से शाहरुख, मुजीबुर्रहमान आदि उपस्थित रहे।
इन प्रत्याशियों ने चुनाव में आजमाया भाग्य
नजीबाबाद। विधानसभा क्षेत्र नजीबाबाद से 12 प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद है। इनमें सपा-रालोद गठबंधन से तसलीम अहमद, भाजपा से कुंवर भारतेंद्र सिंह, कांग्रेस से मो.सलीम अंसारी, बसपा से शाहनवाज आलम, गरीब क्रांति पार्टी से मो.उमर, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से मो.दानिश, राष्ट्रीय महान गणतंत्र पार्टी से बेगराज, अंबेडकर समाज पार्टी से भूपेंद्र सिंह, आम आदमी पार्टी से श्रवण राजपूत प्रत्याशी हैं। निर्दलीय प्रत्याशियों में ओमप्रकाश, शाहनवाज और हामिद हुसैन शामिल हैं।