{"_id":"59062fee4f1c1b915e441908","slug":"vitur-kuti-walls-decorating-with-painting","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंटिंग से सजने लगीं विदुर कुटी की दीवारें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंटिंग से सजने लगीं विदुर कुटी की दीवारें
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
दीवारों पर गंगा स्वच्छता की पेंटिंग बनाते चित्रकार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के विदुर कुटी में नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत कलाकारों ने गंगा की संस्कृति को दर्शाती अपनी मनोभावनाओं को पेंटिंग के द्वारा दीवारों पर उकेरने का काम रविवार से शुरू कर दिया है।
निर्मल गंगा केंद्र की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री उमा भारती इस सिलसिले में दो मई को विदुर कुटी आ रही हैं। वह महात्मा विदुर की प्रवास स्थली विदुर कुटी से नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में शामिल लोगों में जोश भरेगी।
प्रशासन ने विदुर कुटी को पेंटिंग से सजाने का निर्णय लिया। इसके लिए जिले के कलाकार स्वेच्छा से आगे आए। सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी के आह्वान पर जिले के अलग-अलग शहरों से आए कलाकारों ने रविवार से विदुर कुटी की दीवारों एवं विदुर कुटी को जोड़ने वाले रास्तों पर पेंटिंग बनाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
कलाकार गंगा का इतिहास व गंगा अवतरण से जुड़ी घटनाओं को पेंटिंग के माध्यम से उकेर रहे हैं। कलाकार गंगा के किनारे बसे शहरों के सामाजिक, धार्मिक व व्यवसायिक महत्व को भी पेंटिंग के माध्यम से आम लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे हैं। गंगा विचार मंच के कार्यकर्त्ता कलाकारों का कंधे से कंधा मिला रहे हैं।
कृष्णा कॉलेज बिजनौर की प्रवक्ता रुचि सिंह, आरबीडी कॉलेज की प्रवक्ता रिचा शर्मा, निकिता सिंह, शिखा रानी, वंदना चौधरी, पूजा रानी, नजीबाबाद की गरिमा व प्रीती, चांदपुर की निशा मंजूर, रूमाना खातून, झालू का गौरव व चंदक का अरशद अली आदि पेंटिंग बनाने में लगे हैं। प्रशासन ने बैराज व विदुर कुटी घाटों की सफाई भी युद्धस्तर पर शुरू करा दी है।