फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Vitamin A supplements will be given from today

आज से पिलाई जाएगी विटामिन-ए की खुराक

Tue, 27 Jul 2021 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Vitamin A supplements will be given from today
आज से पिलाई जाएगी विटामिन-ए की खुराक
विज्ञापन

बिजनौर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश के निदेशक के निर्देश पर जिले में 28 जुलाई से 27 अगस्त तक नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाई जाएगी। जनपद तथा ब्लॉक स्तर पर इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल ने बताया कि इस संबंध में जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्साधिकारियों, बीपीएम, बीसीपीएम तथा आईसीडीएस आदि विभागों के कर्मचारियों की कार्यशाला भी कराई गई है। जुलाई-अगस्त माह के विटामिन-ए संपूर्ण टीकाकरण अभियान में जनपद बिजनौर के लिए नौ माह के बच्चों का लक्ष्य 27 हजार 674, एक से दो साल तक के बच्चों का लक्ष्य एक लाख 19 हजार 242 तथा दो से पांच वर्ष तक के तीन लाख 27 हजार 803 बच्चों को प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शासन से जिले के लिए कुल लक्ष्य चार लाख 74 हजार 719 दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed