{"_id":"594188d64f1c1b6c088b45d1","slug":"villages-will-get-electricity-for-12-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों को 12 घंटे मिलेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों को 12 घंटे मिलेगी बिजली
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
िजनौर में उर्जा मंत्री के के प्रभारी होने के बाद भी बिजली की कटौती कर दी गई है। अब गांवों को मात्र 12 घंटे की बिजली मिलेगी। पहले गांवों को 18 घंटे बिजली दिए जाने का निगम का दावा था। निगम की दलील है कि गांवों में छह-छह घंटों की दो शिफ्टों में लगातार बिजली दी जाएगी।
योगी सरकार ने बिजली सुधार को अपने टॉप एजेंडे में रखा था। इसके अंतर्गत जिला मुख्यालय को 24 और तहसील को 22 तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए गए थे। शुरू में इस पर अमल भी हुआ, परंतु धीरे-धीरे बिजली आपूर्ति अपने पुराने ढर्रे पर ही लौट आई।
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा जिले के प्रभारी मंत्री भी है। उन्होंने जिले के दौरे पर तय मानक के अनुसार बिजली आपूर्ति का वादा किया था, परंतु अब यहां बिजली कटौती शुरू हो गई है। पहले गांवों को आठ-आठ घंटे की दो शिफ्टों में 16 घंटे बिजली देने का निगम का दावा था।
विज्ञापन
मगर, अब गांव में बिजली आपूर्ति का समय 12 घंटे कर दिया गया है। यह आपूर्ति छह-छह घंटे की दो शिफ्टों में होगी। बिजली कटौती से गांवों में हाहाकार मचा है। भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष रामअवतार सिंह ने बिजली कटौती के निर्णयर को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।
उनका कहना है कि गांवों में बिजली की आपूर्ति बद से बदतर है। अधिशासी अभियंता ट्रांसमिशन अखिल महरोत्रा का कहना है कि किसान लगातार बिजली देने की मांग कर रहे थे, ताकि उनके खेतों तक पानी पहुंच सके। नहटौर बिजलीघर ओवरलोड है।
उसको देखते हुए शेड्यूल में अस्थाई रूप से परिवर्तन किया गया है। स्वोहड़ी बिजलीघर चलने के बाद बिजली की आपूर्ति शासन के निर्देशों के अनुसार सामान्य हो जाएगी।