फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Villages will become ODF Plus of excellent category

गांव उत्कृष्ट श्रेणी के ओडीएफ प्लस बनेंगे

Fri, 10 Jun 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Villages will become ODF Plus of excellent category
गांव उत्कृष्ट श्रेणी के ओडीएफ प्लस बनेंगे
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के गांव उत्कृष्ट श्रेणी के लिए ओडीएफ प्लस बनेंगे। गांवों के ठोस व तरल कूड़ा निस्तारण का प्रबंधन होगा। प्रथम चरण के गांवों का चयन हो गया है। जिले की टीमों ने लखनऊ में विभागीय उच्च अधिकारियों के समक्ष कार्य योजना का प्रस्तुतीकरण किया है।
जिला वर्ष 2017 में खुले में शौच मुक्त हो चुका है। अब गांवों को ओडीएफ प्लस बनाने पर काम हो रहा है। गांवों को उत्कृष्ट श्रेणी में ओडीएफ प्लस बनाया जाना है। पंचायतों में ठोस व तरल कूड़ा निस्तारण पर काम होगा। कूड़ा निस्तारण संयंत्र लगाने आदि कार्य होंगे। प्रशासन ने इसकी कार्य योजना तैयार कर ली है। जिले में 1123 पंचायत हैं। प्रथम चरण में 48 ग्राम पंचायत के 80 गांव चयनित हुए हैं। एडीपीआरओ संदीप सिंघल ने बताया कि एडीपीआरओ टेक्निकल छबिनाथ सोनकर की अगुवाई में जिले के 10 ब्लाक की पंचायत टीमों ने लखनऊ में विभागीय अधिकारियों के समक्ष अपनी कार्य योजना का प्रस्तुतीकरण किया है। हर टीम में प्रधान, पंचायत सचिव, पंचायत सहायक तथा एक सफाई कर्मचारी शामिल रहा। शासन से कार्य योजना की मंजूरी के बाद पंचायतों को पैसा मिलेगा।
विज्ञापन

ये पंचायत हैं शामिल
एडीपीआरओ संदीप अग्रवाल ने शासन के निर्देश का हवाला देते हुए बताया कि चयनित सभी पंचायत 5000 से अधिक आबादी की हैं। अफजलगढ़ ब्लॉक की पंचायत हिदायतपुर, स्योहारा की पित्थापुर, धामपुर की तीबड़ी, हल्दौर की खारी, जलीलपुर की स्याऊ, किरतपुर की मेमन सादात, नहटोर की बसेड़ा खुर्द, नूरपुर की हीमपुर बुजुर्ग, नजीबाबाद की सराय आलम तथा मोहम्मदपुर देवमल की पंचायत काजीवाला शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed