फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Villagers will be able to withdraw money from banks sitting at home

ग्रामीण घर बैठे निकाल सकेंगे बैंकों से पैसा

Fri, 22 May 2020 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Villagers will be able to withdraw money from banks sitting at home
ग्रामीण घर बैठे निकाल सकेंगे बैंकों से पैसा
विज्ञापन

बिजनौर। शासन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में लगा है। इसी क्रम में राष्ट्रीय आजीविका मिशन की स्वयं सहायता समूह महिलाओं को गांवों में बैंकिंग कोरेसपोंडेंट सखी अर्थात बीसी सखी बनाया जाएगा। सखी ग्रामीणों को घर बैठे बैंकों से ऑनलाइन पैसा जमा करने व निकालने की सुविधा देंगी। इससे लॉकडाउन का पालन प्रभावी होगा। जिले के दो ब्लॉक में बीसी सखी का चयन हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एलान किया है कि ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना प्राथमिकता है। शासन ने महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजना शुरू की हैं। अब गांवों में बैकिंग कोरेसपोंडिंग सखी रखी जाएंगी। एनआरएलएम के उपायुक्त ज्ञान सिंह ने बताया कि जिले के 11 ब्लॉक में करीब 2700 गांव हैं। योजना में चयनित बीसी सखी बैंकों से जुड़ेंगी। इसके बाद ग्रामीणों को बैंक जाने की जरूरत नहीं होगी। प्रथम चरण में अफजलगढ तथा नजीबाबाद ब्लॉक से 20 बीसी सखी का चयन हुआ है। इनका प्रशिक्षण हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed