फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Villagers warned of boycott of voting

ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार करने की दी चेतावनी

Mon, 27 Dec 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Villagers warned of boycott of voting
बिजनौर की बंगाली कालोनी में मतदान का बहिष्कार का बैनर लगाते ग्रामीण। - फोटो : BIJNOR
बेगावाला। घासीवाला, धर्मनगरी और चंदपुरा बंगाली कॉलोनी के ग्रामीणों ने बैठक में जलभराव और स्थायी निवास प्रमाणपत्र की समस्या का निस्तारण नहीं होने पर विधानसभा चुनाव में मतदान बहिष्कार की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

घासीवाला बंगाली कॉलोनी के प्रधान पति सपन राय ने बताया कि खेतों में जलभराव की समस्या लंबे समय से है। कई बार जनप्रतिनिधियों को पत्र देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। जनप्रतिनिधियों ने जलभराव की समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया था लेकिन कुछ नहीं हुआ। ग्रामीण भगीरथ राय ने कहा कि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो बिजनौर के समस्त बंगाली समाज की कॉलोनियों के लोग विधानसभा चुनाव में मतदान का सामूहिक बहिष्कार करेंगे। लोगों ने समस्या का निदान नहीं तो मतदान नहीं का नारा लगाया। इस दौरान घासीवाला के ग्रामीणों ने बताया कि सारी फसल गंगा के पानी में डूबी रहती है। धर्मनगरी के पूर्व प्रधान रथेद्र ने बताया कि फसलों में जलभराव की समस्या कई वर्षों से बनी हुई है। गंगा के पानी से रावली के निकट खेती खराब हो जाती है। सुधीर बोस, जीवन मंडल, किसान पाल, ठाकुर कविराज, दीपकुमार, ममता, बाला, गौरी, संध्या आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed