{"_id":"6185758a4376e32752494e81","slug":"villagers-upset-due-to-increase-in-fever-outbreak-dhampur-news-mrt563643276","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार का प्रकोप बढ़ने से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार का प्रकोप बढ़ने से ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुखार का प्रकोप बढ़ने से ग्रामीण परेशान
धामपुर। बसेड़ा न्याय पंचायत के गांव पाडली मांडू, बसेड़ा खुर्द, चाकरपुर, भवानीपुर तरकौला, उमरी, अलीनगर पालनी में बढ़ते बुखार से लोग परेशान हैं। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों ने गांव में टीम भेजकर उपचार कराने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव में बुखार तेजी से फैल रहा है। बुखार से पीड़ित लोगों को चलने में भी दिक्क्त हो रही है। लोगों का कहना है कि वह कई बार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अवगत करा चुके हे। पर डाक्टरों की टीम अभी तक गांवों में नहीं पहुंची है। ऐसा ही हाल धामपुर के गांव सलावा, जगुपुरा के ग्रामीणों का है। इन गांवों में भी कई लोग बुखार से ग्रसित है। लोगों ने अधिकारियों से गांव में पहुंच कर विभागीय सुविधा मुहैया कराने की मांग की है। डेंगू की आशंका से ग्रामीण दहशत में हैं।
क्षेत्र के लोगों दिनेश कुमार, पंकज कुमार, करन सिंह, जयदेव सिंह, भूदेव सिंह, विक्रम सिंह आदि का कहना है कि बुखार से शरीर में असहनीय दर्द हो रहा है। सरकारी अस्पतालों में डेंगू वार्ड तो बना है पर डेंगू बीमारी से निपटने के लिए कोई ठोस इंतजाम नहीं है। धामपुर सीएचसी के डेंगू वार्ड में बेड है और बेड पर लगाने के लिए मच्छरदानी है। पर डेंगूूूू की जांच को कुछ नहीं है। बीमार लोगों को प्राइवेट स्तर पर लैब से डेंगू की जांच कराने को विवश होना पड़ होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
सीएचसी धामपुर के केंद्र अधीक्षक डॉ. ओपी यादव का कहना है कि विभाग की ओर जो संसाधन उपलब्ध कराए हैं। वह मरीजों को सुविधा दे रहे हैं। कोई मरीज गंभीर है तो वह उसे अविलंब जिला अस्पताल के लिए रेफर किया जा रहा है। सीएचसी में डेंगू परीक्षण की व्यवस्था नहीं है। सीएमओ को कई बार इस बाबत लिखा जा चुका है।