फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Villagers themselves made temporary reports on Baneli river

बनैली नदी पर ग्रामीणों ने बना दिया अस्थायी रपटा

Wed, 03 Nov 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Villagers themselves made temporary reports on Baneli river
अफजलगढ़ के गांव शाहपुरजमाल के समीप बनैली नदी पर अस्थायी रूप से पाइप डालकर बनाया गया रास्ता। - फोटो : BIJNOR
बनैली नदी पर ग्रामीणों ने खुद ही बना दिया अस्थायी रपटा
विज्ञापन

अफजलगढ़ (बिजनौर)। क्षेत्र के गांव माननगर से शाहपुर जमाल को जाने वाले मार्ग पर पड़ने वाली बनैली नदी में उफान के चलते मार्ग बंद हो गया था। इससे राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्राम प्रधान ने समस्या का संज्ञान लेते हुए नदी में पानी की निकासी के लिए पाइप डालकर मार्ग सुचारु कराकर अस्थायी व्यवस्था की। इससे ग्रामीणों ने जहां राहत की सांस ली, वहीं स्कूल आने जाने वाले विद्यार्थियों को इसका लाभ पहुंचेगा।

गांव माननगर से शाहपुरजमाल जाने वाले मार्ग पर बनैली नदी बहती जिसमें पहाड़ों व मैदानी इलाकों में वर्षा से उफान आ जाता है और मार्ग अवरुद्ध हो जाता है। यहां हर वर्ष यही हालत हो जाती है और काफी समय तक मार्ग अवरुद्ध हो जाता है और आने जाने वाले राहगीरों को अन्य वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेकर अपने गंतव्यों तक जाना पड़ रहा था। स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों के सामने भी भारी दिक्कत आती थी। इन समस्याओं को देखते हुए ग्राम प्रधान शाहपुर जमाल वीर सिंह ने बनैली नदी मार्ग पर सीमेंट के पाइप डालकर अस्थायी मार्ग बनवा दिया। इससे राहगीरों में खुशी व्याप्त है। जहां राहगीरों को पानी से गुजर कर गंतव्य तक आना जाना पड़ता था। वहीं स्कूली बच्चों को भी हाथों में चप्पल लेकर घुटनों से अधिक पानी में से निकलना पड़ता था। इससे उनकी पोशाक व किताबें तक भीग जाती थी। ग्रामीण राजपाल, इंदर, पिंटू, ओमप्रकाश, सुरेश तोमर, शिवकुमार अनिल, कुसुमपाल तथा प्रमोद आदि का कहना है कि वर्तमान में ग्राम प्रधान ने आने जाने की तो वैकल्पिक व्यवस्था कर दी है। अगली बार वर्षा पड़ने के कारण फिर से उन्हें इन्हीं सारी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों का कहना है कि इस ओर बार-बार मांग के बाद न तो संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधि व न ही शासन की ओर से कोई ध्यान दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों संबंधित अधिकारियों सहित शासन से बनाली नदी पर स्थायी रूप से पुल बनवाकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed