फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Villagers shut down stray cattle market committee

आवारा पशुओं से परेशान हैं शहजादपुर के ग्रामीण

Sat, 13 Feb 2021 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Villagers shut down stray cattle market committee
मंडावर के गांव शहजादपुर में फसलों को नुकसान पहुचा रहे पशुओं को पकड़ कर मंडी समिति में किया गया एक? - फोटो : BIJNOR
ग्रामीणों ने आवारा पशु मंडी समिति में बंद किए
विज्ञापन

मंडावर। शहजादपुर के ग्रामीण एवं किसान आवारा पशुओं से परेशान हैं। उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इससे क्षुब्ध ग्रामीणों ने आवारा पशुओं को गांव स्थित मंडी समिति में बंद कर दिया। वहीं, प्रशासन से इन्हें आश्रय स्थल में पहुंचाने की मांग की।

शहजादपुर के ग्रामीणों के अनुसार आवारा पशु उनकी फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। इससे वे भुखमरी के कगार पर हैं। उनका कहना है कि वे इसकी शिकायत कई बार स्थानीय और सदर तहसील प्रशासन से कर चुके हैं। इसके बावजूद समाधान नहीं किया गया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने शनिवार को खेतों पर पहुंचकर आवारा पशुओं को पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें गांव स्थित मंडी समिति कार्यालय में बंद कर दिया। उन्होंने प्रशासन से इन पशुओं को आश्रय स्थल भेजने की मांग की। ग्रामीण लवकेश, मोनू, अजय, महेश, अनिल, मंगू सिंह, राजेश, वेदपाल, विमल सैनी, प्रदीप, राहुल आदि ने प्रशासन से समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed