फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Villagers horrified when there was a loud explosion in the house

घर में तेज धमाका होने पर सहमे ग्रामीण

Fri, 16 Jul 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Villagers horrified when there was a loud explosion in the house
घर में तेज धमाका होने पर सहमे ग्रामीण
विज्ञापन

नहटौर। गांव सहानपुर नवादा में एक घर में तेज धमाके की आवाज होने पर पड़ोसी सहम गए। धमाके में एक बालक भी चोटिल हो गया। पुलिस ने जांच पड़ताल के लिए मकान स्वामी को पूछताछ के लिए थाने बुलाया है।

गांव सहानपुर नवादा निवासी मदन पाल सिंह के घर में बृहस्पतिवार रात अचानक तेज गति के धमाके की आवाज से ग्रामीण डर गए। ग्रामीणों के मुताबिक धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। इसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। घर के अंदर से मदनपाल अपने आठ वर्षीय पुत्र अंश को चिकित्सक के पास ले गए। अंश के सिर में चोट लगी थी। धमाका तेज गति होने से आसपास के घरों में भी अफरा-तफरी मच गई। पुलिस जांच पड़ताल के लिए मदनपाल को थाने ले आई। पुलिस के मुताबिक मकान स्वामी ने बताया कि बच्चा पटाखे से खेल रहा था। पटाखा फूटने की आवाज रात में गूंज गई। पटाखा फूटने के दौरान भागते समय बालक भी चोटिल हो गया। मकान स्वामी की ओर से पुलिस को पटाखा फूटने की लिखित सूचना भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed