फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Villagers fearful of seeing crocodiles in the village

गांव में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीण भयभीत

Tue, 08 Oct 2019 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
Villagers fearful of seeing crocodiles in the village
गांव में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीण भयभीत
विज्ञापन

कादराबाद। वन विभाग की लापरवाही के चलते गांव हिदायतपुर चोहड़वाला में दो माह बाद फिर मगरमच्छ तालाब से निकल आबादी में आ घुसा है। मगरमच्छ को वन विभाग कर्मचारियों द्वारा नहीं पकड़ने पर ग्रामीणों में रोष है। सोमवार रात को गांव के तालाब से निकलकर मगरमच्छ बस्ती में आ गया। जिसको देखकर अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों ने रस्सी से पकड़कर मगरमच्छ को बांध दिया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने वन कर्मियों को दी। गांव में 13 अगस्त को भी ग्रामीणों ने मगरमच्छ को बांधकर वनकर्मियों को सौंप दिया था। किंतु नदीम अंसारी, नवाब अली, शमशेर, हरि सिंह, महेश सिंह तुंगल सिंह आदि का कहना है कि वन विभाग की लापरवाही के चलते मगरमच्छ तालाब में जा घुसा था। जिसको पकड़ने का प्रयास वन विभाग ने दोबारा नहीं किया। सोमवार रात फिर से मगरमच्छ तालाब से निकलकर फिर आबादी में आ गया। जिसकी सूचना वन विभाग को दे दी गई है। वन रक्षक सुनील राजौरा का कहना है कि मगरमच्छ को कालागढ़ रामगंगा नदी में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed