{"_id":"6a21d730c3e498a1710935e0","slug":"villagers-are-troubled-for-four-days-due-to-transformer-failure-bijnor-news-c-27-1-bij1007-181389-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: ट्रांसफार्मर फुंकने से चार दिन से परेशान ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: ट्रांसफार्मर फुंकने से चार दिन से परेशान ग्रामीण
विज्ञापन
हीमपुर दीपा। क्षेत्र के गांव अकबरपुर उर्फ सब्दलपुर को दस दिन पूर्व बिजली आपूर्ति के लिए मिला नया ट्रांसफार्मर सोमवार को ओवरलोड होने की वजह से फुंक गया। ग्रामीणों की फरियाद के चार दिन बाद भी नया ट्रांसफार्मर नहीं मिला। बिजली नहीं होने से ग्रामीण भीषण गर्मी में बिलबिला रहे हैं।
दस दिन पूर्व गांव अकबरपुर उर्फ सब्दलपुर जलालपुर मौजा मार्ग पर ग्रामीणों को बिजली की आपूर्ति करने वाला 100 केवी ट्रांसफार्मर फुंक गया था। बिजली विभाग ने फुंके हुए ट्रांसफार्मर के स्थान पर नया ट्रांसफार्मर रखवा दिया लेकिन सोमवार को वह भी फुंक गया। ग्रामीण बताते हैं कि ट्रांसफार्मर से लगभग 250 उपभोक्ता जुड़े हुए हैं, जिस कारण यह ट्रांसफार्मर अधिक लोड होने से बार-बार फुंक जाता है। उपभोक्ता बिजली की आपूर्ति के बिना परेशान हैं।
उन्होंने बृहस्पतिवार को संबंधित विद्युत सब स्टेशन उलेढा के जेई अजय कुमार से मिलकर 100 केवी के दो ट्रांसफार्मर दिलाने की मांग की है। मामले में उपभोक्ताओं सलीम, वसीम, कय्यूम, शमशाद, दिलशाद, नसीम, मतलूब, इलियास, रशीद, यूनुस युसूफ, अलाउद्दीन, शमीम, नदीम, जमीर, मोहम्मद अय्यूब, तस्लीम, शब्बीर आदि का कहना है कि यदि उनकी अतिशीघ्र समस्या का निवारण नहीं कराया गया तो वह लामबंद होकर आंदोलन का मजबूर होंगे। जेई अजय कुमार का कहना है कि दूसरे नए ट्रांसफार्मर के लिए विभाग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। वर्तमान में फुंके ट्रांसफार्मर की जगह नया ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कराई जा रही है।