फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Villagers are frightened by Guldar's horror

गुलदार की दहशत से ग्रामीण सहमे

Sun, 07 Jun 2020 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
Villagers are frightened by Guldar's horror
गुलदार की दहशत से ग्रामीण सहमे
विज्ञापन

अफजलगढ़। आलमपुर गांवड़ी गांव के जंगलों में गांव के निकट ही गुलदार के देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। बबलू सिंह, ममता देवी, कृपा देवी, भोजराज सिंह, कैलाश सिंह आदि ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार शाम जंगल जाते समय गांव के नजदीक ही उन्हें गुलदार दिखाई दिया। शोर मचाने पर गुलदार जंगल की ओर भाग निकला। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में भी खेत पर काम करते समय दो लोगों पर हमला करने का प्रयास किया लेकिन वे बाल-बल बच गए थे। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से अनेक बार पकड़े जाने की मांग की है। मगर उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है। उधर वन दरोगा श्यामलाल यादव ने बताया कि उच्च अधिकारियों में निर्देश पर पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ा जाएगा। उन्होंने किसानों को अपने साथ जंगल जाते समय लाठी डंडे रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed