फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Village is sealed in presence of SDM

एसडीएम की मौजूदगी में गांव पावटी किया गया सील

Sat, 23 May 2020 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Village is sealed in presence of SDM
रेहड़ के गांव भगतावाला के हॉटस्पॉट को सील कर तैनात पुलिसकर्मी। - फोटो : BIJNOR
एसडीएम की मौजूदगी में गांव पावटी किया गया सील
विज्ञापन

हल्दौर। मुंबई से लौटे गांव के कोरोना पॉजिटिव वृद्ध की शुक्रवार को मौत होने के बाद एसडीएम की मौजूदगी में गांव पावटी को सील कर दिया गया। मृतक के 16 परिजनों को क्वारंटीन कराया गया।
गांव पावटी में 19 मई को एक दर्जन से अधिक लोग मुंबई से गांव में पहुंचे थे। इनके साथ अमीर अहमद (70) भी गांव आया था। परिजनों के अनुसार वहां से आने के बाद अचानक अमीर अहमद की तबियत खराब होने लगी तो इसकी सूचना मिलने पर हल्दौर सीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. मदनपाल सिंह टीम के साथ गांव पहुंचे थे। उन्होंने अमीर अहमद की थर्मल स्क्रीनिंग की और एक दर्जन से अधिक लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। डा. मदनपाल सिंह ने बताया कि अमीर अहमद लकवा से भी पीड़ित था। उसके परिजनों को उसकी सीटी स्कैन कराने के निर्देश दिये गए थे। शुक्रवार को परिजन अमीर अहमद को उपचार के लिए बिजनौर ले जा रहे थे। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

डा. मदनपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर रात अमीर अहमद की जांच रिपोर्ट आने पर उसके कोरोना पॉजिटिव होने की भी पुष्टि हुई। इस पर प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। शनिवार को एसडीएम चांदपुर घनश्याम वर्मा, सीओ सिटी कुलदीप कुमार, हल्दौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. मदनपाल सिंह, कानूनगो योगेंद्र सिंह, हलका लेखपाल लेखराज सिंह और अम्हेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी अजय शर्मा आदि गांव पावटी पहुंचे। एसडीएम ने मृतक के घर के चारों दिशाओं की एक किमी की परिधि को सील करा दिया। साथ ही उन्होंने लॉकडाउन का उल्लघंन करने, हॉटस्पॉट इलाके में बेवजह घूमने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. मदनपाल सिंह ने बताया कि मृतक के परिवारों का उपचार कर एक निजी चिकित्सक समेत करीब 16 लोगों को बिजनौर के इंजीनियरिंग कॉलेज में क्वारंटीन कराया गया है। उन्होंने लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने, बार-बार साबुन से हाथ धोने व मास्क का प्रयीग करने की अपील की है।
एसडीएम ने भगतवाला गांव का निरीक्षण किया
रेहड़। हसनपुर में कोरोना पॉजिटिव मिलने के तीन दिन बाद गांव भगतवाला में कोरोना पॉजिटिव मिलने से प्रशासन में हड़कंप मचा है। एसडीएम ने गांव भगतवाला पहुंचकर हॉटस्पॉट का निरीक्षण किया ।
रेहड़ थाना क्षेत्र के गांव भगतवाला में चार दिन पूर्व 37 वर्षीय एक युवक मुंबई से अपने साथियों के साथ वापस लौटा था और होम क्वारंटीन था। वह महाराष्ट्र के ठाणे में सैलून पर कार्य करता था। युवक को शुक्रवार देर रात कोरोना आरक्षित एम्बुलेंस की मदद से आइसोलेशन के लिए एलवन हॉस्पिटल मुरादाबाद भेज दिया गया है। उसके पांच परिजनों को अफजलगढ़ सीएचसी में क्वारंटीन करा दिया गया।

शुक्रवार को युवक के कोरोना पॉजिटिव संबंधी पुष्टि होने के बाद रात करीब 12 बजे आलाधिकारियों के निर्देशों पर समूचे गांव को सील कर दिया है। वहीं एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने हॉटस्पॉट गांव भगतावाला का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए । पीड़ित के घर सहित समूचे गांव को सैनिटाइज किया जा रहा है। थानाध्यक्ष संजय यादव ने बताया कि गांव में 250 मीटर के पांच स्थानों पर बल्लियां लगाकर सील कर दिया गया है। लोगों को बाहर न निकलने व घर में बने रहने के लिए हिदायत दी गई है। वहीं गांव मे जरूरत के लिए परचून के समान, सब्जी व दूध आदि को डोर टू डोर भेजा जा रहा है। उनकी कोशिश है कि गांव से कोई व्यक्ति बाहर न जा पाए। सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त सुरक्षा बल मौके पर मौजूद है। हॉटस्पॉट हसनपुर के बाद भगतवाला में कोरोना पॉजिटिव मिलने से क्षेत्र के दूसरे कई गांवों में बाहर से गांव लौट रहे विशेषकर महाराष्ट्र से आ रहे लोगों को लेकर भय का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed