फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Village head Nandini will represent the state in Pune

ग्राम प्रधान नंदिनी पुणे में प्रदेश का करेंगी प्रतिनिधित्व

Wed, 21 Sep 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Village head Nandini will represent the state in Pune
बिजनौर : नजीबाबाद - नंदिनी राजपूत, ग्राम प्रधान। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद (बिजनौर)। स्वच्छ एवं ग्रीन विलेज राष्ट्रीय स्तर पर चयनित ग्राम पंचायत जालबपुर की प्रधान नंदिनी राजपूत पुणे में आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला में प्रतिभाग करेंगीं।
विज्ञापन

पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय भारत सरकार की ओर से पुणे महाराष्ट्र में उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों की स्वच्छता मिशन कार्यशाला आयोजित की जा रही है। स्वच्छ एवं ग्रीन विलेज के अंतर्गत उत्तर प्रदेश से ग्राम प्रधान नंदिनी राजपूत को 22 सितंबर से 24 सितंबर तक आयोजित कार्यशाला में प्रतिभाग के लिए चयनित किया गया है। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत दूसरी बार ग्राम प्रधान बनीं नंदिनी राजपूत ने ग्राम पंचायत में गंदे पानी का निस्तारण, कूड़ा प्रबंधन, गोबर के निस्तारण और भूजल संग्रह मिशन में उत्कृष्ट कार्य से पुणे कार्यशाला के लिए ग्राम पंचायत को स्वच्छ एवं ग्रीन विलेज में चयनित कराकर स्वयं राष्ट्रीय कार्यशाला में प्रतिभाग का गौरव प्राप्त किया है। कार्यशाला में उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, तेलंगाना राज्य से एक-एक ग्राम प्रधान को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed