{"_id":"63977832288b4d61b0611bf6","slug":"village-head-attacked-with-sharp-weapon-bijnor-news-mrt617480716","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: ग्राम प्रधान पर धारदार हथियार से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: ग्राम प्रधान पर धारदार हथियार से किया हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम प्रधान पर धारदार हथियार से किया हमला
किरतपुर। गांव दूधली के ग्राम प्रधान लड्डन पर उसके घर में घुसकर धारदार हथियार से हमलाकर घायल कर दिया गया। घायल ग्राम प्रधान ने पूर्व प्रधान के पुत्र रईस व उसके साथियों पर हमला करने का आरोप लगाया है।
सोमवार शाम लगभग सात बजे ग्राम प्रधान लड्डन अपनी बैठक में बैठे थे। आरोप है कि अचानक जीशान, सद्दू व रईस ने आकर उन पर हमला कर दिया। उसके साथ तीन चार अन्य लोग भी थे। प्रधान का भाई दिलशाद हुसैन व परिजन मौके पर आए और किसी तरह हमलावरों से उन्हें छुड़ाया। आरोप है कि हमलावर सफेद रंग की कार लेकर आए थे और उससे ही फरार हो गए। लड्डन का भाई जीशान घायल प्रधान को लेकर थाने पहुंचा और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने सरकारी अस्पताल भेज दिया। लड्डन प्रधान ने बताया कि उसने दो दिन पहले भी अपनी जान का खतरा बताते हुए किरतपुर थाने में शिकायत की थी। कुछ दिन पूर्व गांव में बन रही सरकारी पानी की टंकी के निर्माण कार्य न कराने को लेकर भी प्रधान को जान से मारने की धमकी दी गई थी।