फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Vikrant will play in national hockey competition

नेशनल हॉकी में चयन

Mon, 07 Oct 2019 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Vikrant will play in national hockey competition
राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में खेलेगा विक्रांत
विज्ञापन

बिजनौर। नवंबर माह में चंडीगढ़ में होने वाली नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में बिजनौर का लाल दमखम दिखाएगा। जनपद के विक्रांत सिंह का अंडर-17 नेशनल हॉकी के लिए चयन हुआ है।

चांदपुर के गांव विराल निवासी राजपाल सिंह के पुत्र विक्रांत सिंह का चयन अंडर-17 नेशनल हॉकी में हुआ है। 25 से 28 सितंबर तक गोरखपुर में अंडर-19 स्कूल स्टेट हॉकी टूर्नामेंट खेला गया। फाइनल मैच फैजाबाद और स्पोर्टस कॉलेज लखनऊ के बीच हुआ। उसमें विक्रांत ने स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ की ओर से हॉकी गोलकीपर के तौर पर प्रतिभाग किया। यह मैच पांच -पांच से बराबर रहा। टूर्नामेंट में विक्रांत के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उसे गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। वर्तमान में वह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ में हॉकी कोच विकास पाल से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है। अब वह 17 नवंबर को चंडीगढ़ में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगा। नेशनल स्तर पर चयनित होने पर विक्रांत के परिजनों में बेहद खुशी है। नेहरू स्टेडियम की हॉकी कोच चित्रा चौहान ने बताया कि विक्रांत ने उनके सानिध्य में 2015 में नेहरू स्टेडियम से हॉकी का प्रशिक्षण लेना शुरू किया था। विक्रांत ने दो साल तक नेहरु स्टेडियम में चित्रा चौहान से हॉकी के गुर सीखे। हॉकी गोलकीपर के तौर पर शुरूआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed