फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Vikrant illuminated the name of the district in hockey

हॉकी में विक्रांत ने किया जिले का नाम रोशन

Sun, 22 May 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Vikrant illuminated the name of the district in hockey
हॉकी में विक्रांत ने किया जिले का नाम रोशन
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के युवा हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रहे हैं। अगर खेल क्षेत्र की बात करें तो युवा राज्यस्तर, राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहरा रहे हैं। चार मई से 15 मई तक गोवा में 12वीं सब जूनियर हॉकी इंडिया नेशनल चैंपियनशिप-2022 आयोजित की गई। जिसमें यूपी की कमान बिजनौर के विक्रांत ने संभाली, इस चैंपियनशिप में यूपी ने स्वर्ण पदक जीता।
विक्रांत बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव विराल के रहने वाले हैं। साल 2015 से विक्रांत ने नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी सीखना शुरू किया। इसके बाद उन्होंने 2017 में स्पोर्ट्स कॉलेज के ट्रायल में हिस्सा लिया। जिसके बाद उनका चयन स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ के लिए हो गया। विक्रांत छह नेशनल टूर्नामेंट खेल चुके हैं। अभी गोवा में हुई 12वीं सब जूनियर हॉकी इंडिया नेशनल चैंपियनशिप 2022 में देशभर की 18 टीमों ने हिस्सा लिया था। यूपी की टीम ने सभी को पछाड़ते हुए गोल्ड मेडल जीता।
विज्ञापन

इन प्रदेशों की टीम से हुआ मुकाबला
यूपी का पहला मैच पश्चिम बंगाल से था, यूपी की टीम ने पश्चिम बंगाल को 6-1 से हराया। दूसरे मैच में तमिलनाडु को 21-0 से हराया। तीसरे मैच में पंजाब को 6-1 से मात दी। इसके बाद सेमिफाइनल में हरियाणा की टीम को 8-0 से हराया। इसके साथ ही यूपी का फाइनल मैच झारखंड से हुआ, इस टीम को 3-0 से हराया। पिछले साल यूपी ने इसी चैंपियनशिप में कास्य पदक जीता था। विक्रांत ने बताया कि यह चैंपियनशिप जीतकर वह बहुत खुश है। अब वह चंडीगढ़ में होनी वाली खेलो इंडिया प्रतियोगिता में दूसरी बार हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed