{"_id":"6603358edac4ccb00a0de96a","slug":"vijendra-singh-from-bijnor-surendra-pal-singh-from-nagina-filed-nomination-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-121307-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर से विजेंद्र सिंह, नगीना से सुरेंद्र पाल सिंह ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर से विजेंद्र सिंह, नगीना से सुरेंद्र पाल सिंह ने किया नामांकन
Wed, 27 Mar 2024 02:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 27 Mar 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। बिजनौर लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी विजेंद्र सिंह समेत चार प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए जबकि 18 नामांकन पत्र खरीदे गए। नगीना सुरक्षित लोकसभा सीट से बसपा के प्रत्याशी सुरेंद्र पाल सिंह समेत अन्य पार्टियों के छह प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन पत्र जमा किए। तीन संभावित प्रत्याशियों ने नामांकन पत्रों को क्रय किया है।
बिजनौर लोकसभा सीट पर नामांकन
रिटर्निंग ऑफिसर लोकसभा सामान्य निर्वाचन बिजनौर पूर्ण बोरा की उपस्थिति में मंगलवार को बसपा से विजेन्द्र सिंह, मजदूर किसान यूनियन पार्टी से रामधन सिंह, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के राजपाल सिंह, मजलूम समाज पार्टी से फरमान द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
नगीना से छह प्रत्याशियों ने कराया नामांकन
रिटर्निंग ऑफिसर लोकसभा सामान्य निर्वाचन क्षेत्र नगीना अंकित कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में बसपा से दो नामांकन पत्र सुरेंद्र पाल सिंह दाखिल किए। उनके अलावा समाजवादी आंदोलन पार्टी से धर्मवीर सिंह, पीपल्स पार्टी ऑफ डेमोक्रटिक से रविन्द्र भारती, समाजवादी पार्टी से मनोज कुमार का नामांकन पत्र उनके प्रस्तावक जावेद अख्तर द्वारा तथा आजाद समाज पार्टी से चंद्रशेखर शामिल थे।