फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Vasant Panchami celebrated with great fanfare in schools

स्कूलों में धूमधाम से मनाई वसंत पंचमी

Wed, 17 Feb 2021 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Vasant Panchami celebrated with great fanfare in schools
नजीबाबाद के वालिया ग्लोबल एकेडमी में वसंत पंचमी पर यज्ञ में आहुति देते शिक्षक। - फोटो : NAZIBABAD
स्कूलों में धूमधाम से मनाई वसंत पंचमी
विज्ञापन

नजीबाबाद। नगर के विद्यालयों में वसंत पंचमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने हवन यज्ञ कर मां सरस्वती की पूजा अर्चना की।
लाला मग्घू शरण सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में यज्ञ में मुख्य यजमान तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा अर्चना की। समाजसेवी नीलम अग्रवाल ने एक मेधावी बालिका की संपूर्ण सत्र का शुल्क देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अशोक वर्मा, भाजपा नेता रितेश सैन आदि मौजूद रहे। उधर, वालिया ग्लोबल एकेडमी में प्रबंधक रमाकांत वालिया और प्रधानाचार्य श्याम प्रकाश ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा की। एसडीएम पब्लिक स्कूल कमालपुर खाईखेड़ी में वसंत पंचमी महोत्सव के उपलक्ष्य में हवन यज्ञ कर पूजा अर्चना की। पंडित आशीष भारद्वाज के निर्देशन में स्कूल प्रधानाचार्या पूनम राजपूत, स्कूल प्रबंधक बाबूराम तोमर समेत शिक्षकों और छात्रों ने हवन यज्ञ में आहुति देकर मानव कल्याण की कामना की। निर्मला गोकुल सिंह यादव सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में प्रबंधक पूरन सिंह भंडारी, प्रधानाचार्य बृजभूषण भारद्वाज रहे। उधर, नजीबाबाद के सिटी पब्लिक स्कूल में प्रबंधक विनय कौशिक के निर्देशन में पंडित संजय डबराल ने हवन यज्ञ किया। इस अवसर पर छात्रों को प्रधानमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण दिखाया गया। उधर, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज नजीबाबाद में प्रबंधक विष्णु चंद्र, प्रधानाचार्य प्रकाश वीर आर्य, प्रबंधक समिति अध्यक्ष कमलेश तायल ने मां सरस्वती पूजा अर्चना की।

नजीबाबाद के एसडीएम पब्लिक स्कूल में वसंत पंचमी पर हवन करते शिक्षक।

नजीबाबाद के एसडीएम पब्लिक स्कूल में वसंत पंचमी पर हवन करते शिक्षक।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद के सिटी पब्लिक स्कूल में मां सरस्वती को नमन करतीं छात्राएं।

नजीबाबाद के सिटी पब्लिक स्कूल में मां सरस्वती को नमन करतीं छात्राएं।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में तहसीलदार राधेश्याम शर्मा सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज

नजीबाबाद के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में तहसीलदार राधेश्याम शर्मा सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed