फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Vansh was the first in 100 meters race

100 मीटर दौड़ में वंश रहा प्रथम

Sat, 04 Dec 2021 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Vansh was the first in 100 meters race
100 मीटर दौड़ में वंश रहा प्रथम
विज्ञापन

बिजनौर। यूनिवर्सल एकेडमी में शनिवार को वार्षिक खेलकूद महोत्सव का आयोजन किया गया। 100 मीटर रेस में वंश ने प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता विद्यार्थियों को कार्यक्रम के दौरान पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सबसे पहले हनी बी रेस के नर्सरी के बच्चों ने हिस्सा लिया। इस खेलकूद महोत्सव में खो-खो, कबड्डी, 100 मीटर रेस, 50 मीटर रेस और बैलून बंचिंग रस का आयोजन हुआ। हनी बी रेस में लवण्या ने प्रथम, अवनीत ने द्वितीय और अवनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। बेलून बस्ट रेस में प्रथम स्थान पर सिद्धार्थ कुमार, ध्रुव, द्वितीय स्थान पर पार्थ देशवाल, नव्यास और तृतीय स्थान पर दक्ष, अवनी रहे। इसके साथ ही कैचिंग फ्रूट रेस में मानस ने प्रथम स्थान, दिव्या एवं स्नेह ने द्वितीय स्थान और नक्श ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हर्डल रेस में सूर्यांश ने प्रथम, आरव ने द्वितीय और मनप्रीत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान अतिथि राकेश कर्णवाल और त्रिलोक चंद कर्णवाल के साथ-साथ एकेडमी के प्रधानाचार्य आदि उपस्थित रहे।100 मीटर दौड़ में वंश ने प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि 50 मीटर रेस में उमर प्रथम, पूर्वी द्वितीय और मयंक तीसरे स्थान पर रहा। लॉग जंप में आरव ने प्रथम, प्रणव ने द्वितीय और रुद्र प्रताप ने तीसरा स्थान हासिल किया। खेलकूद में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में से जो प्रथम स्थान पर रहे उन्हें गोल्ड मेडल, दूसरे स्थान पर रहने वालों को सिल्वर मेडल और तीसरे स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को ब्रांज मेडल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed