फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Van Mahotsav was inaugurated by establishing Panchavati

पंचवटी स्थापित कर वन महोत्सव का किया गया शुभारंभ

Fri, 02 Jul 2021 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Van Mahotsav was inaugurated by establishing Panchavati
पंचवटी स्थापित कर वन महोत्सव का किया गया शुभारंभ
विज्ञापन

गंज दारानगर। महात्मा विदुर की तपोभूमि विदुर कुटी पर वन महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद विदुर वाटिका में बड़े स्तर पर पौधरोपण की गई। परिवहन मंत्री अशोक कटारिया व डीएम उमेश मिश्रा, एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने विदुर कुटी जाने वाले मार्ग पर पंचवटी स्थापित की। यहां मियावाकी फोरेस्ट (जापानी तकनीक से उगाए गए जंगल) भी बसाया जाएगा।
महात्मा विदुर की नगरी कहलाए जाने वाली विदुर कुटी पर पौधरोपण अभियान की शुरूआत की गई। डीएम के काफिले ने पहले मां गंगा के दर्शन किए और ग्रामीणों ने गंगा को विदुर कुटी मंदिर के निकट लाने की बात भी रखी। डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि अभियान की शुरुआत महात्मा विदुर की नगरी से की गई है। जो अपने आप में एक गौरव की बात है। क्षेत्रीय जनता से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की। कहा कि पौधे लगाने से आम आदमी का जीवन सुरक्षित रहेगा, इस अभियान को नई पीढ़ी याद रखेगी और विदुर कुटी एक पर्यटन स्थल भी है।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि हर व्यक्ति अपने घर जंगल में एक-एक पौधे लगाए। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अधिकारी, कर्मचारियों क्षेत्रीय ग्रामीणों व मीडिया बंधुओं से एक-एक पौधा लगवाया। मंदिर प्रांगण में डीएम ने पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की। विदुर कुटी के पास मियावाकी फोरेस्ट विकसित करने के लिए सफाई अभियान चलता रहा। इस दौरान एसपी डा.धर्मवीर सिंह, डीएफओ डा.एम सेम्मारन, एडीएम प्रशासन भगवत शरण, सीडीओ केपी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, विदुर कुटी मंडल प्रभारी ललित कुमार, तहसीलदार प्रीति सिंह, कानूनगो प्रमोद सैनी, सचिव सुरेंद्र सिंह, लेखपाल विपुल कुमार, निशांत मिश्रा, ग्राम प्रधान जाकिर, वीरेंद्र शर्मा, विकास अग्रवाल, कौशल अग्रवाल, नीरज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा की धारा लाने के लिए लिखा पत्र
बिजनौर। गंगा घाट सुधार समिति गंज द्वारा विदुरकुटी पर डीएम को पत्र देकर गंज के पौराणिक घाटों पर गंगा की धारा लाने हेतु पत्र दिया गया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष विकास अग्रवाल, मंत्री अनिल माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष नीरज शर्मा, संयुक्त मंत्री विशाल अग्रवाल, शशि भूषण शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

जिले में चलेगी पर्यटक स्पेशल बस: कटारिया
जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शीघ्र ही पर्यटक स्पेशल बस की शुरूआत करने की तैयारी की जा रही है। पड़ोसी जनपद मेरठ में पर्यटक स्पेशल बस काफी समय से चल रही है। परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि इसी तरह हम बिजनौर में भी एक बस शुरू कर सकते हैं। इसके लिए कुछ समय पहले रजिस्ट्रेशन कराया जा सकेगा। इसके बाद यह बस जिले के महत्वपूर्ण पर्यटक, ऐतिहासिक, पौराणिक स्थलों पर घुमाएगी। सब कुछ ठीक रहा तो साल के अंत तक यह सेवा शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed