{"_id":"669460a0ca04cd5290025af4","slug":"valmiki-samaj-should-be-aware-for-social-upliftment-birla-bijnor-news-c-41-1-smrt1043-109421-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक उत्थान के लिए जागरूक रहे वाल्मीकि समाज : बिड़ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक उत्थान के लिए जागरूक रहे वाल्मीकि समाज : बिड़ला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज ने वाल्मीकि समाज के उत्थान के लिए समाज के लोगों को जागरूक रहने की सलाह दी। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने और शिक्षा ज्योत के साए में समाज को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।
वाल्मीकि आश्रम जाब्तागंज में भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सम्मेलन आयोजित हुआ। राष्ट्रीय मुख्य संचालक शिवकुमार बिड़ला, सर्वोच्च निदेशक बालचंद बोहात, स्वामी चंद्रपाल ने समाज को सामाजिक कुरीतियों और कुप्रथाओं से दूर रखने को कहा। वाल्मीकि धर्म समाज के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सूद, दिनेश गहलौत, त्रिलोक गिल ने सकारात्मक सोच रखने और एकजुटता के साथ समाज की भलाई के लिए काम करने पर जोर दिया।
उत्तराखंड संयोजक रविंद्र बब्बर के संचालन में आयोजित सम्मेलन में सुनील दत्त, कांता बेनगरियल, महेश द्रविड़, रमेश कुमार, आदेश वैद्य, राजीव प्रसाद सहित विभिन्न प्रदेशों से आए प्रतिनिधि उपस्थित रहे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सम्मेलन के समापन पर प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सूद और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आदेश वैद्य ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।