फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Vaccination will be done in 15 hospitals of four blocks

चार ब्लॉकों के 15 अस्पतालों में होगा टीकाकरण

Mon, 10 May 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Vaccination will be done in 15 hospitals of four blocks
चार ब्लॉकों के 15 अस्पतालों में होगा टीकाकरण
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद में 11 मई को आयोजित होने वाले टीकाकरण केंद्रों की सूची जारी की है। इन सभी केंद्रों पर 45 साल से अधिक के लोगों को एंटी कोविड वैक्सीन लगाकर प्रतिरक्षित किया जाएगा। इच्छुक व्यक्ति अपना ऑनलाइन पंजीकरण कराने के बाद अपने नजदीकि टीकाकरण केंद्र पर पहुंचकर टीका लगवा सकता है। इन सभी केंद्रों पर कोवैक्सीन ही लगाई जाएगी।

जनपद में मंगलवार को कुल चार विकास खंडों के 15 अस्पतालों में 15 टीकाकरण केंद्रों पर ही कोरोना रोधी टीकाकरण होगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार के अनुसार जिला चिकित्सालय पुरुष, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नहटौर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरतपुर में 200-200 और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंडावर, पीएचसी चंदक, जिला अस्पताल के हौसला ट्रेनिंग सेंटर, धर्मनगरी, बरुकी, स्वाहेड़ी, भनेड़ा, बेगमपुर शादी, पाडली मांडू, नारायण खेड़ी, कादीपुरा के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर इस्लामपुर साहू में 100-100 लोगों को एंटी कोविड वैक्सीन लगाकर प्रतिरक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed