फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Vaccination will be continuous for six days

छह दिन तक लगातार होगा वैक्सीनेशन

Thu, 18 Mar 2021 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Vaccination will be continuous for six days
छह दिन तक लगातार होगा वैक्सीनेशन
विज्ञापन

नजीबाबाद। सीएचसी समीपुर, पीएचसी नजीबाबाद सहित सात स्वास्थ्य केंद्रों पर 19 मार्च से छह दिन तक कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन किया जाएगा।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ.फैज हैदर ने 45 से 60 वर्ष आयु के लोगों से तत्काल पंजीकरण के साथ कोरोना वैक्सीनेशन कराने की सलाह दी। डॉ.फैज हैदर ने बताया कि 19 मार्च से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नजीबाबाद, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर में लगातार छह दिन टीकाकरण होगा। इसके अतिरिक्त अर्बन पीएचसी रम्पुरा, एडिशनल पीएचसी मंडावली, उपकेंद्र भागूवाला, नांगलसोती और झक्काकी में 19, 22, 25 और 26 मार्च को वैक्सीनेशन किया जाएगा।

डॉ.फैज हैदर ने बताया कि 45 वर्ष से 60 वर्ष आयु के ऐसे व्यक्ति जिन्हें हृदय रोग, शुगर, ब्लड व अन्य कैंसर, फेफड़ों आदि की परेशानी हो वैक्सीनेशन करा सकते हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने प्राइवेट चिकित्सकों से उपचार कराने वाले मरीजों को पंजीकरण कराकर वैक्सीनेशन कराने की सलाह दी है। उधर नजीबाबाद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अरबन पीएचसी रम्पुरा, सीएचसी समीपुर सहित विभिन्न केंद्रों पर कोरोना वैक्सीनेशन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed