{"_id":"601301198ebc3e568700e67a","slug":"vaccination-of-health-workers-bijnor-news-mrt522661920","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य कर्मियों का हुआ टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य कर्मियों का हुआ टीकाकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य कर्मियों का हुआ टीकाकरण
अफजलगढ़। सीएचसी पर प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी व पुलिस सुरक्षा के बीच स्वास्थ्य कर्मियों ने टीकाकरण शुरू किया। तहसीलदार तथा सीएमओ ने सीएचसी में टीकाकरण के दौरान निरीक्षण किया।
बृहस्पतिवार को आशाओं, आंगनबाड़ियों तथा स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाया गया। बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे से पीएचसी कासमपुरगढ़ी से कोल्डचेन से टीका पहुंचने के बाद सीएचसी पर तैनात चिकित्सक सर्वेश निराला ने भी टीका लगवाया। चिकित्सक सर्वेश निराला ने बताया कि सीएचसी में 125 लोगों का टीकाकरण किया जाना है। एएनएम गुलशन, लक्ष्मी तथा शहनाज ने टीकाकरण किया। टीके लगने के बाद सभी सभी लोगों को चिकित्सकों की देखरेख में आधा घंटा ऑबजर्वेशन रूम में रखा गया। टीकाकरण के बाद किसी को कोई विशेष परेशानी नहीं नजर आई।
सीएमओ विजय कुमार यादव व तहसीलदार रमेश चंद्र चौहान ने सीएचसी में चल रहे टीकाकरण का निरीक्षण किया और टीका लगवाने वाले लोगों से वार्ता की। टीकाकरण कर रहे स्वस्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सीएसओ व तहसीलदार ने कहा कि जिनके मोबाइल फोन पर टीके लगवाने के लिए मैसेज आता है। वह टीकाकरण स्थल पर पहुंचकर टीका अवश्य लगवाएं। टीका लगवाने के बाद चिकित्सक सर्वेश निराला ने बताया कि टीका लगने के बाद उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई है। उन्होंने अन्य लोगों से भी टीका लगवाने का आह्वान किया। इस दौरान एसीएमओ केदार सिंह राणा, डा.अरुण कुमार, फार्मासिस्ट मनोज शर्मा, रोहिताश्व सिंह, शाहनवाज, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।