फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Vaccination done by marginal villagers

सीमांत ग्रामीणों ने कराया गया वैक्सीनेशन

Wed, 18 Aug 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Vaccination done by marginal villagers
नजीबाबाद के मेदूवाला में पहली बार लगे शिविर में वैक्सीनेशन कराते क्षेत्रवासी। - फोटो : NAZIBABAD
सीमांत ग्रामीणों ने कराया गया वैक्सीनेशन
विज्ञापन

नजीबाबाद। आखिरकार जीवन ज्योति मिशन की जागरूकता मुहिम रंग लाई। बोक्सा जनजाति बाहुल्य क्षेत्र मेदूवाला, चौहड़खाता और नयागांव के परिवारों के लिए पहली बार वैक्सीनेशन शिविर आयोजित किया गया। 400 से अधिक ग्रामीणों ने वैक्सीनेशन कराया।
जीवन ज्योति मिशन के अध्यक्ष समाजसेवी एवं शिक्षक अजय कैसले ने सीएमओ विजय कुमार गोयल को प्रार्थनापत्र सौंपकर उत्तराखंड की सीमा पर स्थित ग्राम पंचायत मोहम्मद अमीखानपुर उर्फ जट्टीवाला के बोक्सा जनजाति बाहुल्य क्षेत्र में 200 परिवारों को वैक्सीनेशन सुविधा न मिल पाने शिकायत की थी।
विज्ञापन

सीएमओ ने तत्काल स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से मेदूवाला में वैक्सीनेशन कैंप लगवाया। वैक्सीन खत्म होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एक और शिविर आयोजित कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएचसी पर उमड़ रही भीड़
नजीबाबाद। शिक्षण संस्थाएं खुलने से युवाओं में वैक्सीनेशन की होड़ लगी है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नजीबाबाद पर युवाओं सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी वैक्सीनेशन के लिए पहुंच रहे हैं। प्रात: आठ बजे से वैक्सीनेशन कराने वालों की लंबी कतारें लग जाती हैं। भीषण गर्मी के चलते लोगों को चिलचिलाती धूप में घंटों वैक्सीनेशन का नंबर आने की प्रतीक्षा करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed