फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Uttarakhand Prisoner Ashu Chouhan Killed by Gangster Zakib Inside Bijnor Jail Barrack After Brutal Beating

Bijnor: जेल की बैरक में गैंगस्टर की पिटाई से बंदी की मौत, लात-घूंसे मारकर नीचे गिराया, तड़पकर दम तोड़ा

Sat, 19 Jul 2025 07:21 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 19 Jul 2025 07:21 PM IST
सार

बिजनौर जेल की बैरक में झगड़े के दौरान गैंगस्टर जाकिब ने उत्तराखंड निवासी बंदी आशू चौहान की लात-घूंसे से पिटाई कर दी। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया।

विज्ञापन
Uttarakhand Prisoner Ashu Chouhan Killed by Gangster Zakib Inside Bijnor Jail Barrack After Brutal Beating
बिजनौर जिला कारागार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश की बिजनौर जिला जेल में शुक्रवार को हुई हिंसक घटना ने जेल सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। उत्तराखंड के काशीपुर निवासी बंदी आशू चौहान की जेल में ही मौत हो गई। आरोप है कि अमरोहा के रहने वाले गैंगस्टर जाकिब ने आशू की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई और अस्पताल में उसकी जान चली गई।
विज्ञापन


यह वारदात दोपहर करीब एक बजे बैरक नंबर 13-बी में हुई। किसी बात को लेकर बंदी आशू चौहान और जाकिब के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों बैरक की जाली तक आ गए।
विज्ञापन

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार इसी दौरान जाकिब ने आशू को घूंसे मारे और फिर जाली के सहारे लटकते हुए उसके सीने में जोरदार लात मारी, जिससे वह दूर जाकर गिरा और बेसुध हो गया।

बैरक में मौजूद अन्य बंदियों ने दोनों को छुड़ाने की कोशिश की और जेल वार्डर ने तुरंत आशू को जेल अस्पताल पहुंचाया। हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

घटना की जानकारी मिलते ही जिले के आला अफसर हरकत में आ गए। एडीएम विनय कुमार, एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी, सीओ राकेश वशिष्ठ और कोतवाल उदयप्रताप जेल पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने बैरक में मौजूद अन्य बंदियों से घटना के बारे में पूछताछ की और आरोपी बंदी जाकिब से भी बयान लिए।

जेलर रविंद्रनाथ की तहरीर पर शहर कोतवाली में आरोपी जाकिब के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने बताया कि दोनों बंदियों में आपसी विवाद के बाद मारपीट हुई थी। आशू चौहान की मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed