फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UPSC: The daughters of the district increased the value

यूपीएससी: जिले की बेटियों ने बढ़ाया मान

Sat, 25 Sep 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
UPSC: The daughters of the district increased the value
बिजनौर के ग्राम फतेहपुर कलां में यूपीएससी की परीक्षा पास करने वाली काजल सिंह का स्वागत करते परिव? - फोटो : BIJNOR
यूपीएससी: जिले की बेटियों ने बढ़ाया मान
विज्ञापन

छाछरीमोड़/हल्दौर। यूपीएससी के रिजल्ट में जिले की दो बेटियों ने सफलता हासिल कर गौरव बढ़ा दिया। वहीं परिवार भी अब अपनी बेटियों पर गर्व महसूस कर रहा है। फतेहपुर कला निवासी काजल और गांव खासपुरा निवासी अभिलाषा को बधाई देने वालों की भीड़ लगी रही। परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने काजल के घर पहुंचकर बधाई दी। काजल को 202वीं रैंक और अभिलाषा को 292वीं रैंक मिली है।
छाछाछरी मोड़। हल्दौर ब्लॉक के गांव फतेहपुर कला निवासी काजल पुत्री देवेंद्र सिंह के घर शनिवार की सुबह से भी बधाई देने वालों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने बताया कि काजल की प्रारंभिक शिक्षा सेंट मेरी बिजनौर से हुई और काजल ने अपने फूफा सुरेंद्र सिंह एडीओ पंचायत कोतवाली के पास बिजनौर रहकर हुई। यूपीएससी की 2020 का कल परिणाम घोषित हुआ, जिसमें 202 रैंक प्राप्त की। काजल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने सेवानिवृत्त पुलिस सब इंस्पेक्टर दादा स्व. गंभीर सिंह एवं माता पिता परिवार में गुरुजनों को दिया। उन्होंने बताया कि मैं महिला का सम्मान दिलाने में कोई कसर नहीं छोडूंगी। महिलाओं की मदद के लिए आगे रहूंगी। शनिवार को परिवहन मंत्री अशोक कटारिया उनके निवास पर पहुंचे एवं उनके माता पिता एवं बिटिया को बधाई दी।
विज्ञापन

उनके साथ भाजपा बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष रॉबिन चौधरी, जिला उपाध्यक्ष लव-कुश गुर्जर, विवेक कॉलेज के चेयरमैन अमित गोयल, शकिंत राठी, यशवीर, झालू मंडल अध्यक्ष ललित चौधरी, शिव अवतार सिंह मंडल उपाध्यक्ष , सीताराम सिंह, सुरेंद्र सिंह एडीओ पंचायत डालचंद सिंह एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाना जरूरी: अभिलाषा
हल्दौर। गांव खासपुरा निवासी सिख समाज की होनहार छात्रा अभिलाषा कौर ने आईएएस की परीक्षा में 292 वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया।
खासपुरा निवासी सरदार डॉ. कोमल सिंह नूरपुर के खालसा इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य हैं। उनकी पुत्री अभिलाषा ने सीबीएसई दसवीं में 90 प्रतिशत, कक्षा 12 वीं में 89 और बीटेक में 83 प्रतिशत अंक हासिल किए। छात्रा ने गौतमबुद्ध टेक्निकल यूनिवर्सिटी लखनऊ से इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन ट्रेड से बीटेक में प्रथम श्रेणी पास की थी। छात्रा ने दो बार नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर रखी है। अभिलाषा कौर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता किरन, पिता डॉ. कोमल सिंह को दिया है। अभिलाषा ने अपने भाई टीचर सरदार अभिषेक कुमार और भाभी सिमरजीत सिंह कौर के सहयोग और निर्देशन का भी आभार व्यक्त किया है। अभिलाषा कौर ने सिख समाज के लोगों को सामाज व राष्ट्र की प्रगति के लिए अपनी-अपनी बेटियों को उच्च शिक्षा प्राप्त कराएं जाने की अपील की है। छात्रा का सपना देश के विकास के लिए निस्वार्थ भाव से सच्ची सेवा करना है। शनिवार को छात्रा के घर पर परिजनों व ग्रामीणों ने छात्रा की उत्कृष्ट सफलता पर उसे मिठाई खिलाकर बधाईयां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed