फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Uprooted the idol from the religious place

धार्मिक स्थल से मूर्ति उखाड़कर फेंकी

Fri, 16 Jul 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Uprooted the idol from the religious place
धार्मिक स्थल से मूर्ति उखाड़कर फेंकी
विज्ञापन

धामपुर (बिजनौर)। हाईवे 74 स्थित एक धार्मिक स्थल से बृहस्पतिवार रात किसी असामाजिक तत्व ने मूर्ति को उखाड़कर फेंक दिया। मूर्ति के अवशेष नगीना चौक स्थित एक निर्माणाधीन होटल के पास से बरामद हुए। घटना का पता लगने पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने पुलिस को दो दिन में आरोपी का पता लगाने का समय दिया है। इसके बाद आंदोलन की चेतावनी दी है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।
धामपुर में हाईवे 74 पर प्राचीन धार्मिक स्थल है। बृहस्पतिवार रात किसी समय असामाजिक तत्वों ने यहां लगी मूर्ति को खंडित कर वहां से हटा दिया। सुबह होने पर मामले की जानकारी हुई तो लोगों में आक्रोश फैल गया। मंदिर के पुजारी अर्जुननाथ ने थाने में तहरीर दी। उनका कहना है कि रात में एक युवक को उन्होंने कई बार धार्मिक स्थल से भगाया था। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मौके का मुआयना किया। खंडित मूर्ति के अवशेष शुक्रवार को नगीना चौक पर निर्माणाधीन होटल के पास मिले।
विज्ञापन

वहीं, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर आरोपियों का पता लगा उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। विहिप के जिला अध्यक्ष अनिल के गोयल ने कहा कि कोई भी सरकार हो, इस तरह की घटना को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। कार्यकर्ताओं ने पुलिस को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। चेतावनी दी कि यदि दो दिन में आरोपियों का पता नहीं लगा तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर विहिप के नगर अध्यक्ष नितिन अग्रवाल, बजरंग दल के जिला संयोजक जितेंद्र जीतू, नगर संयोजक सत्यम रस्तोगी, मोहित रस्तोगी, सचिन पंडित, नमन जैन, अक्षत रस्तौगी, तुषार आदि मौजूद रहे। वहीं, धार्मिक स्थल के पुजारी नई मूर्ति लेने के लिए हरिद्वार रवाना हो गए। पुलिस का कहना है कि आरोपी का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed