{"_id":"6089ac158ebc3ed62e745898","slug":"uproar-over-the-lack-of-a-vaccine-board-dhampur-news-mrt536386580","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन न होने का बोर्ड लगाने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन न होने का बोर्ड लगाने पर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैक्सीन न होने का बोर्ड लगाने पर हंगामा
धामपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को कोविड 19 वैक्सीन के ना होने के कारण लोगों को बगैर टीका लगाए घरों वापस होने को विवश होना पड़ा। दोपहर बाद वैक्सीन न होने का बोर्ड लगाने पर लोगों ने जमकर हंगामा किया।
दिनेश, कृपाल सिंह, मुखराम आदि का कहना था कि उन्होंने वैक्सीन का टीका लगवाने के लिए अपने मोबाइल पर रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसकी 28 अप्रैल को टीका लगवाने के लिए तारीख थी। लेकिन बुधवार को कॉविड वैक्सीन ना हो पाने के कारण उनको टीका नहीं लग पाया। दोपहर तक इंतजार करने के बाद स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने कोविड वैक्सीन नहीं है का बोर्ड लगा दिया। आपत्ति जताई कि जब स्वास्थ्य विभाग के पास भी वैक्सीन नहीं है तो रजिस्ट्रेशन कराने के बाद टीका लगवाने के मैसेज क्यों भेजे जा रहे हैं। भीषण गर्मी के चलते अस्पताल पहुंचने में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिम्मेदार अधिकारी कुछ बताने के लिए तैयार नहीं है। जब सीएचसी में लोगों ने हंगामा किया। तब काफी देर के बाद अस्पताल में वैक्सीन नहीं है का बोर्ड लगा कर लोगों को संतुष्ट करने का प्रयास किया गया। जिससे बोर्ड को देख लोगों में आक्रोश पैदा हो गया। उधर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि जब जिले से ही वैक्सीन नहीं आई तो वे इसमें क्या कर सकते हैं।