{"_id":"61608ef58ebc3e626d1ae995","slug":"uproar-over-taking-down-the-hoarding-bijnor-news-mrt5598368179","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा अध्यक्ष के फोटो वाला होर्डिंग्स उतारने पर वैश्य समाज के लोगों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा अध्यक्ष के फोटो वाला होर्डिंग्स उतारने पर वैश्य समाज के लोगों ने किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होर्डिंग उतारने पर किया हंगामा
बिजनौर। अग्रवाल वैश्य समाज के कार्यकर्ताओं और भाजपा नेताओं ने नगर पालिका पर उनके कार्यक्रम का होर्डिंग फाड़ने पर ईओ आवास के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने ईओ व बाकी कर्मचारियों पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के फोटो को जूते से रौंदने का भी आरोप लगाया।
शुक्रवार शाम पालिका ने अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ अभियान चलाया था। अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल वैश्य समाज का शनिवार को एक कार्यक्रम होना था। कार्यक्रम के लिए शहर में इसके दो होर्डिंग्स लगाए गए थे। पालिका ने वे होर्डिंग्स उखड़वा दिए। इसका पता चलने पर व्यापारी नेता मुकुल अग्रवाल, दीपक गर्ग मोनू, आशीष अग्रवाल, भरत गर्ग, अमित अग्रवाल, दुष्यंत सहित कई लोग ईओ कंपाउंड पहुंच गए और हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि ईओ मनोज कुमार, जलकल अवर अभियंता अमित कुमार और सफाई निरीक्षक गोविंद चौधरी ने उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के बैनर पर बने फोटो को पैरों से रौंदा और उसे कूड़े में डाल दिया। इसे लेकर ईओ मनोज कुमार और मुकुल अग्रवाल में नोकझोंक भी हुई। वैश्य समाज के लोग ईओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने और उनके ट्रांसफर की मांग करने लगे। इसी बीच सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता मौके पर पहुंचे और ईओ से वार्ता की। उन्होंने वैश्य समाज के लोगों को होर्डिंग्स वहीं लगवाने का आश्वासन दिया। ईओ मनोज कुमार ने बताया कि उन्होंने किसी के फोटो से कोई अभद्रता नहीं की है।