फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Uproar over name not in voter list

वोटर लिस्ट से नामों को गायब देख बूथों पर लोगों ने किया हंगामा

Tue, 15 Feb 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Uproar over name not in voter list
धामपुर में मतदान केंद्र पर मतदान करने को लाइन में लगे मतदाता - फोटो : DHAMPUR
वोटर लिस्ट में नाम न होने पर हंगामा
विज्ञापन

धामपुर। कई बूथों पर लोगों ने वोटर लिस्ट से नाम गायब देख हंगामा किया।
फूल बाग कालोनी के पूर्व सेना अधिकारी कुशल पाल सिंह ने बताया कि उनकी आयु 75 साल है। वह अब तक वोट डालते आए हैं। इस बार जब वह वोट डालने को बूथ पर पहुंचे। उनका नाम वोटर लिस्ट से गायब मिला। अधिकारियों से शिकायत की। मगर किसी ने उनकी नहीं सुनी। धामपुर शुगर मिल निवासी पूनम शर्मा पत्नी संदीप शर्मा का नाम भी वोटर लिस्ट से गायब मिला। जबकि आज तक ऐसा नहीं हुआ है।
कई बूथों पर ईवीएम के खराब होने से हंगामा
धामपुर। धामपुर विधान सभा क्षेत्र के कई बूथों पर ईवीएम के खराब होने के कारण मतदान समय से शुरू नहीं हो सका। लाइन में लगे लोगों के हंगामे के बाद खराब ईवीएम को बदलने के बाद मतदान शुरू हो सका। लोगों का कहना है कि कई ऐसे बूथ थे। जहां पर आधा घंटा विलंब से मतदान शुरू हुआ है। एसडीएम विजय वर्धन तोमर का कहना है कि 11 बूथों पर ईवीएम खराब थीं। जिन्हें बदल कर मतदान सुचारु कराया गया।
विज्ञापन

पुलिस को भीड़ को दौड़ाया
धामपुर। मतदान बूथों के पास भीड़ के रूप में खड़े लोगों को पुलिस ने जमकर फटकारा। कोतवाल पीके सिंह पुलिस बल के साथ बूथों का निरीक्षण कर थे। इस दौरान धामपुर, नींदडू सहित गांवों में ग्रामीण बूथ के पास भारी संख्या में लोग खड़े मिले। कोतवाल ने कई बार उनसे हट जाने की हिदायत दी। पर उन पर जब कोई असर नहीं हुआ तो पुलिस ने लाठी फटकार कर दौड़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ता गया, मतदान प्रतिशत जोर पकड़ता गया
धामपुर। चुनाव आयोग के आदेश पर मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया। जैसे जैसे समय बढ़ता गया। वैसे ही मतदान की प्रतिशत भी बढ़ता गया। नायब तहसीलदार परमानंद श्रीवास्तव ने बताया कि मतदान सवेरे ठीक सात बजे शुरू हो गया था। नौ बजे तक धामपुर विधान सभा क्षेत्र में 10.71 प्रतिशत, 11 बजे तक 25.5 प्रतिशत, तीन बजे तक 54.01 प्रतिशत मतदान हो चुका था। समाचार लिखे जाने तक मतदान जारी था।

हमारा वोट रोजगार और विकास के नाम पर
धामपुर। जिन युवतियों के पहली बार वोट बने थे। उन्हें पहली बार अपनी वोट डालने का मौका मिला।
जिज्ञासा का कहना है कि उन्हें पहली बार वोट डाल कर अपार प्रसन्नता हो रही है। इस खुशी को वह शब्दों में बयां नहीं कर सकती। ऐरन का कहना है कि उसने भी पहली बार वोट डाला है। उसने विकास के साथ रोजगार देने वाले को प्राथमिकता दी है। वृंदा अग्रवाल का कहना है कि अपना पहला वोट राष्ट्रवादी होने के नाते से राष्ट्र को समर्पित किया है। जिससे उनके वोट से एक राष्ट्रवादी सरकार का गठन होगा। और भी कई मतदाताओं से वार्ता की। सभी ने रोजगार, विकास, सुरक्षा आदि के नाम पर अपना पहला वोट देने की बात कही है।

धामपुर में जैन कन्या पाठशाला में मतदान के लिए लगी मतदाताओं की लाइन।

धामपुर में जैन कन्या पाठशाला में मतदान के लिए लगी मतदाताओं की लाइन।- फोटो : DHAMPUR

धामापुर में मतदान केंद्र पर पुलिस बल के साथ मौजूद कोतवाल पीके सिंह।

धामापुर में मतदान केंद्र पर पुलिस बल के साथ मौजूद कोतवाल पीके सिंह।- फोटो : DHAMPUR

केएम कॉलेज मतदान केंद्र का निरीक्षण करते सीओ अजय कुमार अग्रवाल।

केएम कॉलेज मतदान केंद्र का निरीक्षण करते सीओ अजय कुमार अग्रवाल।- फोटो : DHAMPUR

अपने बूथ पर परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता।

अपने बूथ पर परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता।- फोटो : DHAMPUR

संगीन के पहरे में वोट डालने को लाइन में खड़े मतदाता

संगीन के पहरे में वोट डालने को लाइन में खड़े मतदाता- फोटो : DHAMPUR

धामपुर में अपने बूथ पर  पुत्र के साथ वोट डालते डीएसएम ग्रुप के सीईओ संदीप शर्मा

धामपुर में अपने बूथ पर पुत्र के साथ वोट डालते डीएसएम ग्रुप के सीईओ संदीप शर्मा- फोटो : DHAMPUR

शेरकोट में लगी मतदाताओं की लाइन शेरकोट में लगी मतदाताओं की लाइन

शेरकोट में लगी मतदाताओं की लाइन शेरकोट में लगी मतदाताओं की लाइन- फोटो : DHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed