{"_id":"60660c0c8ebc3edc076e15c3","slug":"uproar-over-incident-in-weighing-thorns-bijnor-news-mrt5325757126","type":"story","status":"publish","title_hn":"तौल कांटों में घटतौली पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तौल कांटों में घटतौली पर हंगामा
विज्ञापन
तौल कांटों में घटतौली पर हंगामा
स्योहारा। अवध चीनी मिल के तौल कांटो पर घटतौली को लेकर तौल क्लर्कों ने हंगामा किया। मिल प्रशासन ने तौल क्लर्क पर शराब पीकर उत्पात मचाने का आरोप लगाया हैं। ग्रामीण सेंटरों के तौल क्लर्क ने छजलैट क्षेत्र और नूरपुर क्षेत्र के गन्ना सेंटरो पर तोल बंद कर दी हैं। तौल क्लर्क ने तौल कांटा फिटर वीरपाल की तौल कांटो में गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए पिटाई भी की।
मामला बुधवार रात दो बजे का है। जिला मुरादाबाद छजलैट क्षेत्र के गन्ना सेंटर से एक ट्रक गन्ना लेकर आया था। चीनी मिल के कांटे पर ट्रक में सात कुंटल तक गन्ना कम निकलने से सेंटर के तौल क्लर्क भड़्क गए और जमकर हंगामा किया। गुस्साए तौल क्लर्कों ने कांटा फिटर वीरपाल की भी पिटाई कर दी। प्रीतम यादव, दीपेंद्र कुमार आदि तौल क्लर्कों का कहना है कि सेंटरो से पूरा गन्ना तौल कर भेजा जाता हैं। इन क्लर्को का कहना है कि इस की शिकायत कई बार अधिशासी अध्यक्ष से भी की गई। मौके पर पहुंचे चीनी मिल अधिकारियों ने तौल क्लर्कों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। अधिशासी उपाध्यक्ष गन्ना बलवंत सिंह का कहना है कि चीनी मिल गेट के कांटे कंप्यूटराइज हैं। उन्होंने कांटो पर घटतौली के आरोपों को निराधार बताया। उनका कहना है कि सेंटरो के कुछ तौल क्लर्कों ने शराब पीकर हंगामा किया है। जिनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
नूरपुर में तौल क्लर्को ने किया कार्य बहिष्कार
नूरपुर। अवध चीनी मिल के तौल क्लर्कों ने गन्ना सेंटरों से मिल को जाने वाले ट्रकों में दो प्रतिशत की घटतौली करने का आरोप लगाते हुए कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। बृहस्पतिवार को नूरपुर व कांठ क्षेत्र के तौल क्लर्क अस्करीपुर स्थित एक बैंकट हॉल में एकत्र हुए। क्लर्कों ने वहां प्रदर्शन करते हुए कहा कि मिल प्रशासन द्वारा गन्ना सेंटरो से जाने वाले ट्रकों में दो प्रतिशत की घटतौली की जा रही है, इससे उन्हें भारी नुकसान हो रहा है। क्लर्को का आरोप है कि जब इस मामले की शिकायत मिल प्रशासन से की गई तो उनके साथ मारपीट की गई। सरोज, नीरज, मनोज, दिनेश, हरेंद्र, नरेंद्र, राहुल, कामेश्वर प्रसाद आदि मौजूद रहे। उधर सहायक गन्ना प्रबंधक दुष्यंत कुमार ने आरोपों को निराधार बताया है।