{"_id":"61e0712457edfb43d343eb98","slug":"uproar-at-the-post-office-for-making-aadhar-card-dhampur-news-mrt573320738","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड बनवाने के लिए डाकघर पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड बनवाने के लिए डाकघर पर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार कार्ड बनवाने के लिए डाकघर पर हंगामा
धामपुर। आधार कार्ड बनवाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को लोगों ने मुख्य डाकघर के बाहर हंगामा किया। आरोप लगाया कि मुख्य डाकघर में आधार कार्ड बनवाने को लेकर कर्मियों की ओर से वसूली की जा रही है। जो सुविधा शुल्क दे रहा है। उसका बन रहा है। जो दे पाने की स्थिति में नहीं है। शाम तक लाइन में लगा होने के बाद भी नहीं बन रहा है।
क्षेत्र के करन सिंह, भूूदेव सिंह, नौभहार सिंह, विवेक कुमार का कहना है कि वह बृहस्पतिवार को आधार कार्ड बनवाने के लिए डाकघर के खुलने से पहले आकर लाइन में लग गए थे। पर उनका नंबर शाम के चार बजे तक भी नहीं आ सका। वह कई बार एसडीएम और डीएम से भी शिकायत कर चुके हैं। पर डाकघर की व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। कोरोना के बावजूद डाकघर के बाहर लंबी लाइन लगवाई जा रही है। सुधीर कुमार, शराफत अली, मोहित कुमार, विजय शर्मा, आलोक आर्य आदि ने डीएम उमेश मिश्रा से आधार कार्ड बनवाने, संशोधन कराने का कार्य जनसेवा केंद्रों पर ही कराने की मांग है।
इस मामले में पोस्टमास्टर राज बहादुर सिंह का कहना है कि लोगों की समस्याओं का निस्तारण जल्द से जल्द कराया जा रहा है। आधार कार्ड के लिए भी नियमानुसार व्यवस्था में संशोधन कराया जा रहा है। अवैध वसूली का आरोप गलत है।