फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP: Weather changed due to storm and rain in Bijnor, darkness prevailed during the day, pillars, trees broke

UP: बिजनौर में आंधी-बारिश से बदला मौसम, दिन में छा गया अंधेरा, कई जगह खंभे और पेड़ टूटकर गिरे

Mon, 06 Oct 2025 04:39 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 06 Oct 2025 04:39 PM IST
सार

Bijnor News: वेस्ट यूपी आज और कल बारिश का अनुमान जताया गया था। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे काले बादल छा गए और आंधी के साथ बारिश होने लगी। इससे पेड़ और खंभे टूटे। 

विज्ञापन
UP: Weather changed due to storm and rain in Bijnor, darkness prevailed during the day, pillars, trees broke
बिजनौर में होती बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार दोपहर करीब तीन बजे अचानक मौसम ने करवट बदल ली। काले बादल छा जाने से दिन में ही अंधेरा छा गया और सड़कों पर वाहनों को लाइट जलानी पड़ी। देखते ही देखते तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। 

विज्ञापन


बारिश ने जहां गर्मी से राहत दिलाई, वहीं तेज हवाओं ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। आंधी के दौरान कई जगह पेड़ गिर गए और बिजली के खंभे टूट गए। जंदरपुर क्षेत्र में सड़क किनारे लगे बिजली के पोल टूटकर गिर पड़े, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। 
विज्ञापन


स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और बिजली विभाग को सूचना दी गई। पेड़ और पोल गिरने से यातायात भी कुछ समय के लिए बाधित रहा। हालांकि, बाद में मार्ग को साफ कर यातायात बहाल कर दिया गया। बारिश के बाद मौसम में ठंडक आ गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed