फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP: Robbery at advocates house in Saharanpur while he was at mosque

UP: सहारनपुर में अधिवक्ता के घर लूट, नमाज पढ़ने गए थे, बदमाशों ने पत्नी-बेटी को बंधक बनाया

Sat, 14 Mar 2026 10:31 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 14 Mar 2026 10:31 AM IST
सार

सहारनपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र में अधिवक्ता के घर घुसकर बदमाशों ने उनकी पत्नी और बेटी को बंधक बनाकर करीब 43 हजार रुपये लूट लिए। घटना सीसीटीवी में कैद हुई।

विज्ञापन
UP: Robbery at advocates house in Saharanpur while he was at mosque
अधिवक्ता का मकान जहां हुई लूट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात अधिवक्ता के घर लूट की वारदात सामने आई है। बदमाशों ने घर में घुसकर अधिवक्ता की पत्नी और बेटी को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया और नकदी लूटकर फरार हो गए। घटना गली में लगे निगरानी कैमरे में कैद हो गई है।

विज्ञापन

घटना चिलकाना रोड स्थित दया गार्डन कॉलोनी की है। जानकारी के अनुसार अधिवक्ता नौशाद अली जिला न्यायालय में वकालत करते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात वह अपने बेटे के साथ नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद गए हुए थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधकर उनके घर पहुंचे और मौका देखकर अंदर घुस गए।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Bijnor: आरएसएस जिला कार्यवाह के घर धावा, तोड़फोड़ और लूटपाट का आरोप; गांव में तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन

घर में उस समय उनकी पत्नी और बेटी मौजूद थीं। बदमाशों ने दोनों महिलाओं को तमंचे के बल पर डराया और उन्हें बंधक बनाकर पूरे घर की तलाशी लेने लगे। इस दौरान बदमाशों ने घर के साथ-साथ अधिवक्ता के कार्यालय में भी तलाश की।

बताया जा रहा है कि बदमाश कार्यालय में रखे करीब तैंतालीस हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नकदी के अलावा और क्या सामान बदमाश अपने साथ ले गए।

घटना के दौरान महिलाएं काफी भयभीत रहीं। बदमाशों के जाने के बाद उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। इसी बीच जैसे ही अधिवक्ता का मुंशी मौके पर पहुंचा, बदमाश घबराकर वहां से भाग निकले।

भागते समय दोनों बदमाश गली में लगे निगरानी कैमरे में कैद हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि कैमरे में कैद तस्वीरों के आधार पर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed