फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP Police exam cancelled: Candidates of Bijnor district have started preparations again

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती: परीक्षा निरस्त होने पर अभ्यर्थी दिल से खुश, फिर से तैयारियों में जुटे बिजनौर के युवा

Sat, 24 Feb 2024 09:39 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 24 Feb 2024 09:39 PM IST
सार

UP Police Exam Cancelled : पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा रद्द होने से मेहनत करने वाले अभ्यर्थी दिल से खुश हो गए हैं। अब बिजनौर जिले के अभ्यर्थी फिर से तैयारी में जुट गए हैं।

विज्ञापन
UP Police exam cancelled: Candidates of Bijnor district have started preparations again
बिजनौर के अभ्यर्थी फिर से तैयारी में जुटे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेपर लीक के आरोपों और किए गए धरना-प्रदर्शन के चलते प्रदेश सरकार ने पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा को रद्द कर दिया है। सरकार के इस निर्णय से अभ्यर्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई। हालांकि, अब इन्हें फिर से परीक्षा देनी होगी। ऐसे में अभ्यर्थी फिर से तैयारियों में जुट गए हैं।

विज्ञापन


बिजनौर जिले में 32 केंद्रों पर 17 और 18 फरवरी को पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा हुई। जिसमें करीब 64 हजार अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। हालांकि, पूरे प्रदेश में यह आंकड़ा करीब 48 लाख है। परीक्षा होने के बाद से ही पेपर लीक होने के आरोप लगने लगे थे। अभ्यर्थियों ने परीक्षा फिर से कराने की मांग उठाई थी। अब प्रदेश सरकार के फैसले के बाद अभ्यर्थियों में खुशी की लहर है।

विज्ञापन

- ये बोले अभ्यर्थी...
- अरुण कुमार ने बताया कि परीक्षा के लिए पूरी मेहनत के साथ तैयारी की थी, उनकी परीक्षा भी सही हुई लेकिन पेपर लीक की खबरों ने चिंता में डाल दिया था। अब फिर से तैयारी चालू कर दी है।

- अभिषेक शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार ने पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा को रद्द करने का उचित फैसला लिया है। परीक्षा में धांधली की खबरों पर विराम लग गया है, अब फिर से तैयारी करेंगे।

यह भी पढ़ें: कलेजा चीर देगी ये घटना: वंश और यश को दी ऐसी मौत, कांप उठा लोगों का दिल, बच्चों की मां से थे प्रेम संबंध

- आदित्य चहल का कहना है कि मेहनत के साथ तैयारी करके परीक्षा देने वालों के हित में सरकार ने फैसला लिया है। जो कि सराहनीय है। जिन अभ्यर्थियों का पेपर ठीक हुआ था, उनके लिए सही हुआ है।

- हिमांशु ने बताया कि परीक्षा के बाद से ही पेपर लीक की खबरों में चिंता में डाल दिया था। अब सरकार को जल्द से जल्द फिर से परीक्षा करानी चाहिए। अबकी बार ऐसा इंतजाम हो कि पेपर लीक नहीं होने पाए।

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव: सियासी घमासान के बीच मथुरा में जयंत विधायक दल के साथ करेंगे बैठक, 26 को CM योगी से मुलाकात अहम
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed