फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP News: Six people including Pradhan have been arrested for taking out a procession in a village in Bijnor

पंचायत चुनाव: जीत के जश्न में 200 लोगों के साथ निकाला जुलूस, प्रधान समेत छह लोग गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

Wed, 05 May 2021 03:18 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 05 May 2021 03:18 PM IST
सार

बिजनौर में पुलिस ने नवनिर्वाचित प्रधान सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
UP News: Six people including Pradhan have been arrested for taking out a procession in a village in Bijnor
बिजनौर में प्रधान सहित छह आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर में नगीना पुलिस ने नवनिर्वाचित प्रधान सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया गया कि ग्राम तुखमापुर के नवनिर्वाचित प्रधान ने कोरोना महामारी के दौर में पाबंदी के बावजूद गांव में जीत के बाद करीब 200 लोगों के साथ विजय जुलूस निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मुरारी दोहरे ने बताया कि ग्राम तुखमापुर में पंचायत चुनाव में विजय प्राप्त करने के बाद नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान शहाबुद्दीन ने शासन के निर्देशों की अवहेलना करते हुए गांव में करीब 200 लोगों के साथ विजय जुलूस निकाला। महामारी अधिनियम व धारा 144 का उल्लंघन करने के मामले में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान सहित छह लोगों के खिलाख मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान के अलावा सलीम, तहसीम अली, सरफराज, मोहम्मद जसीम व राशिद अंसारी को गिरफ्तार किया है। कोतवाल कृष्ण मुरारी का कहना है कि बाकी आरोपियों को जल्द ही चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें
पंचायत चुनाव: 56 में से आठ सीटों पर सिमटी भाजपा, सपा ने मारी बाजी, अध्यक्ष पद के लिए बन रहा ये गणित

यूपी: रालोद मुखिया चौधरी अजीत सिंह की हालत नाजुक, गुरुग्राम के अस्पताल में चल रहा कोरोना का इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed