फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP News: Rakesh Tikait said, EVM is cat aunt, cast your vote anywhere, only BJP will win

UP News: किसान महापंचायत में बोले राकेश टिकैत, ईवीएम है इनकी बिल्ली मौसी, वोट कहीं डालो, जीतेंगे भाजपा वाले ही

Thu, 24 Oct 2024 07:07 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 24 Oct 2024 07:07 PM IST
सार

बिजनौर में बृहस्पतिवार को किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। इसमें भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने ईवीएम को लेकर बीजेपी पर कटाक्ष किए। 

विज्ञापन
UP News: Rakesh Tikait said, EVM is cat aunt, cast your vote anywhere, only BJP will win
किसान महापंचायत में बोलते चौधरी राकेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी राकेश टिकैत ने एक बार फिर ईवीएम पर कटाक्ष किया। कहा कि ईवीएम तो इनकी बिल्ली मौसी है। वोट कहीं भी डालो, जीतेंगे ये ही। आगे कहा कि केंद्र सरकार की पॉलिसी ठीक नहीं है। ये यूपी सरकार (लखनऊ) को भी कुछ करने नहीं देती है। अगर लखनऊ से कुछ करते हैं, तो दिल्ली से रोक दिया जाता है।
विज्ञापन

UP News: Rakesh Tikait said, EVM is cat aunt, cast your vote anywhere, only BJP will win
महापंचायत में मंच पर बैठे अतिथि और आयोजक। - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को बिजनौर के प्रदर्शनी मैदान में आयोजित किसान महापंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पहुंचे। मंच से राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार की पॉलिसी अधिकारियों के कलम और चेहरे से दिखाई देती है। सीजन शुरू होने वाला है, मगर गन्ना मूल्य का बकाया भुगतान नहीं हुआ है और न ही गन्ना मूल्य घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

UP News: Rakesh Tikait said, EVM is cat aunt, cast your vote anywhere, only BJP will win
महापंचायत में मौजूद किसानों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
आगे कहा कि बिजनौर में गुलदार और बहराइच में भेड़िए हमला कर रहे हैं। 50 से ज्यादा किसान मार दिए। तो क्या बाहर चले जाएं। इन सब को लेकर आंदोलन होंगे। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन नहीं पंचायत की गई है। बिजनौर जैसी महापंचायत देशभर में की जाएंगी।
उप चुनाव पर बोलते हुए कहा कि चुनाव बीमारी है। ईवीएम इनकी बिल्ली मौसी है, वोट कहीं डालें, जीतेंगे ये ही। समिति चुनाव तो देखा ही है, सभी इनके ही चेयरमैन बने हैं।
 
विज्ञापन

UP News: Rakesh Tikait said, EVM is cat aunt, cast your vote anywhere, only BJP will win
इस दौरान एक बंदर आ गया और वक्ता से माइक छीनकर बोलने का प्रयास करने लगा। - फोटो : अमर उजाला
यूपी में पौधे लगवा रहे छत्तीसगढ़ में काट दिए जंगल
राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आदिवासी मुख्यमंत्री बनाकर सारे जंगल काट दिए। जो हमारे 500, 100 साल पुराना जंगल है, वह सारा काट दिया। यहां पर कह रहे कि पेड़ लगाओ। यहां अधिकारी पौधे लगाकर फोटो खिंचवा रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed