{"_id":"611be5658ebc3e42b948df59","slug":"up-news-mischievous-elements-damaged-the-grave-in-the-graveyard-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्रिस्तान में छेड़छाड़: शरारती तत्वों ने कब्र को किया क्षतिग्रस्त, लोगों में भारी आक्रोश, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्रिस्तान में छेड़छाड़: शरारती तत्वों ने कब्र को किया क्षतिग्रस्त, लोगों में भारी आक्रोश, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 17 Aug 2021 10:05 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 17 Aug 2021 10:05 PM IST
सार
बिजनौर में एक कब्रिस्तान में कुछ शरारती तत्वों ने कब्र को खुर्द-बुर्द कर दिया। इससे मुस्लिम समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर के हल्दौर क्षेत्र के गांव शाहनगर में कुछ शरारती तत्वों ने गांव की एक कब्रिस्तान में एक कब्र को खुर्द-बुर्द कर दिया। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
गांव शाहनगर से गांव बागा नांगल मार्ग पर गांव का कब्रिस्तान स्थित है। ग्रामीणों के अनुसार पांच अगस्त को गांव निवासी जहीरुद्दीन (63 वर्ष) पुत्र खलील अहमद की किसी बीमारी के कारण मौत हो गई थी। जिसका शव कब्रिस्तान में छह अगस्त को दफनाया गया था। मंगलवार सुबह ग्रामीणों को कब्र क्षतिग्रस्त दिखाई दी। सूचना पाकर मृतक के परिजन व गांव के मुस्लिम समाज के काफी लोग मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान जावेंद्र सिंह, बुनकर मजदूर विकास समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाहबूद्दीन अंसारी, डॉक्टर नाजीम अंसारी, अब्दुल मतलूब, ग्यासुद्दीन, आबिद अंसारी, नूर अली आदि लोगों में कब्र को बुरी तरह खुर्द-बुर्द देख आक्रोश व्याप्त हो गया। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। ग्रामीणों को आशंका है कि किसी तांत्रिक द्वारा यह कृत्य किया गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया किसी शरारती तत्व या जानवर द्वारा कब्र को खुर्द-बुर्द किया जाना प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन