{"_id":"627d3af7b3baee22ab6393c5","slug":"up-news-husband-and-wife-has-died-in-road-accident-in-bijnor-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटा गमों का पहाड़: हादसे में गई पति-पत्नी की जान, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटा गमों का पहाड़: हादसे में गई पति-पत्नी की जान, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Thu, 12 May 2022 10:21 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 12 May 2022 10:21 PM IST
सार
एक दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। इससे परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
बिजनौर में हादसे में पति-पत्नी की मौत।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर जनपद के किरतपुर क्षेत्र में भनेड़ा गांव के पास नेशनल हाईवे पर बाइक सवार दंपती को ट्रक ने कुचल दिया। बताया गया कि दंपती अपने गांव जा रहे थे। वहीं रास्ते में यह हादसा हो गया और दोनों की जान चली गई।
विज्ञापन
बताया गया कि हादसे के बाद पुलिस ने राहगीरों की मदद से पति-पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. ईश्वरानंद ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। उधर, दंपती की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गुरुवार रात में करीब नौ बजे रामपाल (50) पुत्र सर्वजीत अपनी पत्नी रामवती (45) निवासी अकबरपुर चौगावां बाइक द्वारा गांव जा रहे थे। जब वह दोनों भनेड़ा गांव के समीप पहुंचे तो सामने से तेज गति से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों नीचे गिर गए। वहीं दोनों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: PHOTOS: अब थाने में छलका ढाई फीट के अजीम का दर्द, साहब! अब्बू-अम्मी से कर दो शादी की सिफारिश, जिंदगी भर नहीं भूलूंगा अहसान
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सीओ नजीबाबाद गजेंद्र सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।