{"_id":"60f851348ebc3e72f8731b45","slug":"up-news-a-girl-has-died-in-road-accident-on-eid-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"मातम में बदली ईद की खुशियां: ट्रक की चपेट में आने से युवती की मौत, ऐसे हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मातम में बदली ईद की खुशियां: ट्रक की चपेट में आने से युवती की मौत, ऐसे हुआ हादसा
Wed, 21 Jul 2021 10:24 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 21 Jul 2021 10:24 PM IST
सार
यहां ट्रक की चपेट में आने से एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति अपनी बेटी के साथ ईद पर साले से मिलने जा रहा था। इसी दौरान हादसा हुआ।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में बुधवार यानी ईद के दिन एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। यहां हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव अम्हेड़ा रेलवे फाटक के निकट एक युवती की ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।
विज्ञापन
नुरपुर थाना क्षेत्र के गांव सदुपुरा निवासी इरफान अहमद पुत्र शब्बीर अहमद बाइक से अपनी 21 वर्षीय पुत्री शाइस्ता परवीन के साथ बुधवार की देर शाम करीब आठ बजे ईद पर मिलने गांव अम्हेड़ा निवासी अपने साले शाकिर के घर आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गांव अम्हेड़ा के निकट नूरपुर से बिजनौर की ओर जा रहे ट्रक ने रेलवे फाटक के पास बाइक में टक्कर मार दी। वहीं बाइक के पीछे बैठी युवती शाइस्ता परवीन की ट्रक की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। अम्हेड़ा चौकी प्रभारी ललित शर्मा का कहना है कि तहरीर मिलने पर ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन