फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP: Gange Ch Yamuna Nature Conservation Yatra arrival in Bijnor from Shuktirtha

यूपी: शुकतीर्थ से शुरू हुई 21 दिवसीय 'गंगे च यमुने प्रकृति संरक्षण यात्रा' का बिजनौर पहुंचने पर भव्य स्वागत

Fri, 26 Feb 2021 12:49 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 26 Feb 2021 12:49 AM IST
सार

- पेड़ लगाओ,पानी बचाओ ,पॉलिथीन हटाओ आदि कई संदेशों है यात्रा का उद्देश्य

विज्ञापन
UP: Gange Ch Yamuna Nature Conservation Yatra arrival in Bijnor from Shuktirtha
'गंगे च यमुने प्रकृति संरक्षण यात्रा' - फोटो : amar ujala

विस्तार

गंगे च यमुने प्रकृति संरक्षण यात्रा का बिजनौर पहुंचने पर गंगा बैराज घाट पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मातृशक्ति द्वारा जल, जंगल, जमीन, पानी बचाओ, पॉलिथीन हटाओ ,पेड़ लगाओ आदि अनेक संदेश देते कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

विज्ञापन


यात्रा में पहुंचे पूज्यपाद स्वामी प्रमोद चैतन्यपुरी जी के नेतृत्व में गंगा आरती की गई। इसमें आरएसएस की पर्यावरण टोली सहित अन्य दायित्ववान कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यात्रा का बिजनौर पहुंचने पर आवास विकास,रामलीला ग्राउंड आदि कई स्थानों पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन


गुरुवार को शुकतीर्थ पौराणिक नगरी से पर्यावरण संरक्षण के लिए जल, जंगल, जमीन, जानवर और जन को बचाने के लिए जन-जन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक और प्रेरित करने को गंगे च यमुने प्रकृति संरक्षण यात्रा  का शुभारंभ किया गया। यात्रा के बैराज घाट पर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। यह यात्रा 867.5 किमी लंबी है और 21 दिवसीय गंगे च यमुने प्रकृति संरक्षण यात्रा के नाम से प्रारंभ की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

दस जिलों में गंगा और यमुना के किनारे बसे कस्बों और गांवों से गुजरने वाली इस यात्रा के दौरान विशेष रूप से जन-जन को पेड़ लगाओ, पानी बचाओ और पॉलिथीन हटाओ का संदेश देते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस यात्रा के साथ ही शिक्षण संस्थाओं, धार्मिक संस्थाओं, स्वयंसेवी संगठनों और नारी शक्ति आदि के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक पर्यावरण संरक्षण का महत्व और संदेश पहुंचाया जाएगा। इस पुनीत कार्य में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।

यात्रा का समापन 17 मार्च 2021 को नरौरा में होगा। यात्रा के शुभारंभ पर प्रमुख संत-महात्मा, नारी शक्ति, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के राष्ट्रीय संयोजक गोपाल आर्य , राष्ट्रीय सह संयोजक राकेश जैन , मेरठ प्रांत के संयोजक रामअवतार , यात्रा के सह प्रमुख बिजेन्द्र शर्मा , यात्रा आयोजन समिति के प्रमुख डा. संजय गुप्ता , यात्रा संचालन समिति के प्रमुख मयंक अग्रवाल,  विभाग कारवां महेश राजपूत, विभाग प्रचारक प्रमुख मयंक मयूर, सह विभाग कारवां प्रशांत महरिशी यात्रा संयोजक विदित प्रचार,नगर पर्यावरण प्रमुख विक्रांत शर्मा, सत्संग प्रमुख अरविंद, मनोज शर्मा सौरभ शर्मा,बबलू प्रधान सीपी सिंह,रामेंद्र सिंह, दुष्यंत आदि सहित बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थित रही। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed