फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP elections 2022: BJP National President JP Nadda reached Bijnor, Swatantra Dev Singh will make election conch shell in Saharanpur

UP elections 2022: बिजनौर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

Sat, 22 Jan 2022 06:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 22 Jan 2022 06:51 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को बिजनौर पहुंचे और 14 विधानसभा क्षेत्रों से आए भाजपा प्रत्याशियों और नेताओं को जीत का मंत्र दिया। जेपी नड्डा ने मीडिया की उपस्थिति में ही कार्यकर्ताओं से वार्ता की।

विज्ञापन
UP elections 2022: BJP National President JP Nadda reached Bijnor, Swatantra Dev Singh will make election conch shell in Saharanpur
jp nadda - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 15 विधानसभा से आए कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। जेपी नड्डा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर तैयारी करने और मतदाताओं को बूथ तक लाकर मतदान प्रतिशत बढ़ाने को कहा। इसके साथ ही युवा विंग और संगठन से जुड़ी महिलाओं को भी प्रचार में जुटने को कहा। 

विज्ञापन


शनिवार को खराब मौसम के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का हेलीकॉप्टर सवा तीन बजे पुलिस लाइन पहुंचा। वहां जिले के सभी भाजपा प्रत्याशियों ने उनका स्वागत किया। गाड़ियों से जेपी नड्डा जेबीएस बैंक्वेट हॉल पहुंचे। कार्यकर्ताओं से भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूती और मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करना होगा। 
विज्ञापन


इसके अलावा भाजपा से जुड़े युवा कार्यकर्ताओं को हर चौराहे पर मतदाताओं को जागरूक करने के साथ-साथ भाजपा की नीतियों का प्रचार-प्रसार करना होगा। महिला कार्यकर्ताओं को मेहंदी लगाकर प्रचार करने के लिए। इसी तरह इस बैठक में कार्यकर्ताओं को कई और चुनावी तैयारी के मंत्र दिए। यहां बिजनौर की आठों विधानसभा के साथ-साथ मीरापुर, हस्तिनापुर, बुढ़ाना, चरथावल, सदर मुजफ्फरनगर, खतौली, सरधना विधानसभा से कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
बिजनौर सदर प्रत्याशी सुचि मौसम चौधरी, नहटौर प्रत्याशी ओमकुमार, चांदपुर प्रत्याशी कमलेश सैनी, नजीबाबाद प्रत्याशी भारतेंद्र सिंह, नगीना प्रत्याशी डॉ. यशवंत, धामपुर प्रत्याशी अशोक राणा, नूरपुर प्रत्याशी सीपी सिंह, बढ़ापुर प्रत्याशी सुशांत सिंह, सोशल मीडिया सहसंयोजक कृष्णा डबास, जिला उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा अंकित डोडवाल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : मेरठ : आज कैराना से भाजपा की रणनीति को धार देने पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, घर घर कर रहे जनसंपर्क करे, प्रत्याशियों को देंगे जीत का मंत्र

भाजपा की चुनावी रणनीति को धार देने कैराना पहुंचे अमित शाह  
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज कैराना पहुंचे हैं। उन्होंने पलायन कर वापस लौटे पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। इससे साफ हो रहा है कि भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कैराना पलायन मुद्दे को फिर से प्रमुखता से उठा रही है।

इस पहले गत वर्ष आठ नवंबर को मुख्यमंत्री ने भी पलायन करने वाले व्यापारियों से मुलाकात की थी। वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने प्रत्याशियों और नेताओं को जीत का मंत्र भी दिया। गृहमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है।
 
सहारनपुर में चुनावी शंखनाद करेंगे स्वतंत्र देव सिंह
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आज सहारनपुर पहुंचे, जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का सहारनपुर दौरा रद्द हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed